- Hindi News
- विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिताएं
विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिताएं
भीनमाल. विधिकसेवा दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय कवि माघ उमावि में प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा की मौजूदगी में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में बसंती कुमारी, जबराराम नपाराम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में दिनेश कुमार, दयाराम मोहम्मद मुस्तकीम और पोस्टर प्रतियोगिता में विपुल कुमार, विशाल सोलंकी अफसाना बानो ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षक रामाराम भाटी, भरत कुमार आचार्य और अशोक कुमार सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ मौजूद था।