पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच पिस्टल 40 जिंदा कारतूस बरामद

पांच पिस्टल 40 जिंदा कारतूस बरामद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुखबिर की सूचना पर कोटा एसओजी टीम ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरा भागने में सफल

भास्करन्यूज | भीनमाल

कोटाएसओजी जोधपुर एटीएस की टीम ने गुरुवार को भीनमाल में संयुक्त कार्रवाई कर 5 देशी पिस्टल 40 जिंदा कारतूस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। एसओजी कोटा के डीवाइएसपी गोविंदसिंह चारण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे जालोर मार्ग स्थित खानपुर तिराहे पर टीम की ओर से जाल बिछाया गया। इस दौरान जालोर की तरफ से रही रोडवेज बस तिराहे पर रुकी।

जिसमें से एक युवक नीचे उतरा, जिसके हाथ में एक थैली थी। हुलिए के अनुसार युवक को देखते ही टीम के सदस्यों ने दबोच लिया। इस दौरान हथियार की डिलेवरी लेने के लिए वहां मौजूद पुलिस थाना बागोड़ा अंतर्गत राऊता हाल भीनमाल निवासी छगनदास पुत्र गंगाराम संत वहां से भागने में सफल रहा। पकड़े गए युवक उसके पास मिले थैले की तलाशी लेने पर 5 देशी पिस्टल 40 जिंदा कारतूस पाए गए।

शेष|पेज18

जिसपरयुवक को पुलिस थाना लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर खुद को एमपी राज्य के धार जिला अंतर्गत गोलपुरा निवासी आशाराम उर्फ राज पुत्र सरदार जाति भीलाला आदिवासी होना बताया। पूछताछ में हथियारों की डिलेवरी कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को देने की बात सामने आई हैं। चारण ने बताया कि नरपतसिंह ने डिलेवरी लेने के लिए छगनदास संत को खानपुर भेजा था। जिसपर आसाराम उर्फ राज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 पिस्टल 40 जिंदा कारतूस बरामद कर कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राऊता निवासी छगनदास संत की तलाश शुरू की। टीम में एसओजी कोटा के कांस्टेबल रामप्रतापसिंह, सुरेंद्रसिंह, अब्दुल गफ्फार, मुकेश कुमार, सुभाषचंद्र गुमानसिंह, एटीएस जोधुपर के निरीक्षक चित्रगुप्त के नेतृत्व में एसआई सुरेंद्रसिंह, कांस्टेबल जमील खान, कैलाशचंद्र सीताराम शामिल थे।

मध्यप्रदेश से अवैध हथियार भेजना सामने आया

एसओजी कोटा के पुलिस उप अधीक्षक गोविंदसिंह चारण ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार जिला निवासी ईश्वरसिंह ने उक्त अवैध हथियारों की डिलेवरी पुलिस थाना भीनमाल अंतर्गत कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को देने के लिए आशाराम उर्फ राज को भेजना सामने आया है। ईश्वरसिंह की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई।

गत वर्ष भी 5 पिस्टल बरामद की थी

एसओजी कोटा उदयपुर की टीम ने 7 फरवरी 2014 को स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर दबिश देकर धार (एमपी) जिला अंतर्गत वागवानी निवासी पवन पुत्र मदन सिरवीं पुलिस थाना भीनमाल अंतर्गत कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देशी पिस्टल 49 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।



***********





***********

भीनमाल. पुलिस गिरफ्त में आरोपी।