पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, 2 की मौत

स्वाइन फ्लू के 7 मरीज मिले, 2 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{9 आरआरटी 79 टीमें कर रही हैं जिले में सर्वे

{जिला अस्पताल में लिए 4 सैंपल, 1 में पॉजीटिव

भास्करन्यूज | जालोर

जिलेके जसवंतपुरा क्षेत्र में बीते बुधवार 11 फरवरी को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव रोगी की पुष्टि हुई है। इसके बाद गुरुवार दोपहर जिला अस्पताल में ईमरजेंसी के दौरान 108 एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए आई एक महिला में भी स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर उसके स्वाब का सैंपल लिया हैं जिसे जांच के लिए जोधपुर भेजा जाएगा। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। इधर, महिला के शव को उम्मेदाबाद ले जाने के बाद परिजनों की ओर से अंतिम संस्कार नहीं करने के कारण पूरे गांव में भय फैल गया। इस बारे में सायला बीसीएमओ राजूमल का कहना है कि महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है।

शेष|पेज18

जालोर से 25 किमी दूर स्थित उम्मेदाबाद निवासी संतोष प|ी जयंतीलाल सुथार को बुखार होने पर गुरुवार को 108 एंबुलेंस में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जिला अस्पताल में जांच के दौरान मरीज में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने से उसका स्वाब (सेंपल) लिया गया। इसके बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे जोधपुर के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने कुछ ही समय बाद दम तोड़ दिया। पीएमओ डॉ. पीआर चुंडावत ने बताया कि स्वाइन फ्लू से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने के बाद महिला का स्वाब लेकर जोधपुर जांच के लिए भिजवाया गया है। वहीं सायला बीसीएमओ को भी इस बारे में जानकारी दी गई। सायला बीसीएमओ राजूमल ने बताया कि उम्मेदाबाद में टीम को अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार को संबंधित एरिया में सर्वे कर टेमीफ्लू दी जा जाएगी।

परिजनोंपड़ोसियों को दी टेमीफ्लू

इधर,महिला की मौत के बाद उम्मेदाबाद पीएचसी प्रभारी डॉ. एनके व्यास द्वारा कंपाउंडर सोहनलाल के साथ मृतका के परिजनों आस पास रहने वाले लोगों को रात में ही टेमीफ्लू दी गई। मृतका का अंतिम संस्कार शुक्रवार सवेरे किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में चिकित्सा टीम द्वारा सर्वे कर टेमीफ्लू दी जाएगी।

अब तक 71 हजार मरीजों की हो चुकी स्क्रीनिंग

जनवरीमहीने में ओपीडी वाइज मरीजों की स्क्रीनिंग के साथ सर्वे का काम शुरू किया गया था। इसके बाद चिकित्सा विभाग की ओर से फरवरी महीने से घर-घर सर्वे शुरू किया गया है। जिसके तहत बुधवार तक 79 टीमों ने 71 हजार 799 मरीजों की स्क्रीनिंग की। जिनमें से ‘ए’ श्रेणी के 14 हजार 152 और ‘बी’ श्रेणी के 88 मरीज मिले हैं। इनमें से 578 मरीजों को टेमीफ्लू टेबलेट 31 मरीजों को टेमीफ्लू सिरप दी गई है।

अब तक 7 लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की पुष्टि

नियंत्रणकक्ष से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सांचौर क्षेत्र में ओमप्रकाश (56) पुत्र भंवरलाल को बाड़मेर अस्पताल में जांच के बाद स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बताया। ओमप्रकाश पिछले तीन साल से जोधपुर में ही निवासरत था, जिसकी एमडीएम अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसी तरह हालीवाव निवासी शीला देवी (28) बिश्नोई की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हुई। जबकि सांचौर के रघुनाथाराम (36) पुत्र भीमाराम, नाणा जिला पाली निवासी रिंकू देवी (35) प|ी मनोहर बारोत, केसुरी निवासी भावना दवे (42) प|ी धर्मेंद्र दवे, विकणवास जसवंतपुरा निवासी सुखकंवर (30) प|ी ईश्वरसिंह राजपूत तथा रानीवाड़ा के कोटड़ा निवासी राजूराम (35) को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

जिला अस्पताल में लिए 4 सेंपल, 1 में पॉजिटिव

7फरवरी शनिवार को जिला अस्पताल से दो सेंपल जोधपुर जांच के लिए भिजवाए गए थे। जिनमें से विकणवास जसवंतपुरा निवासी सुख कंवर को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होना पाया गया है। जबकि एक अन्य सेंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इसी तरह गुरुवार को भी अस्पताल में दो सेंपल लिए गए, जिनमें से एक उम्मेदाबाद निवासी संतोष सुथार का है। जिन्हें जोधपुर जांच के लिए भेजा जाएगा। इस तरह जिला अस्पताल में लिए कुल 4 सेंपल में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

9आरआरटी 79 टीमें कर रही हैं जिले में सर्वे

स्वाइनफ्लू को लेकर जिले में 9 आरआरटी (रेपिड रेस्पोंस टीम) काम कर रही हैं। इसमें से एक जिला अस्पताल में तथा अन्य 8 टीम ब्लॉक पर सर्वे का काम कर रही हैं। इसके अलावा ब्लॉक वाइज कुल 79 टीमें भी सर्वे का काम कर रही हैं। जिसके तहत जालोर जनरल हॉस्पिटल में 1, आहोर ब्लॉक में 11, भीनमाल में 9, जालोर में 10, जसवंतपुरा में 8, रानीवाड़ा में 10, सांचौर में 7, चितलवाना में 10 और सायला में 13 टीमें सीएचसी पीएचसी वाइज सर्वे का काम कर रही है।

^स्वाइन फ्लू की रोकथाम परामर्श को लेकर सीएमएचओ कार्यालय में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। खास तौर पर मौसम में आए बदलाव के कारण स्वाइन फ्लू फैल रहा है। बुखार तथा सर्दी जुखाम के बाद मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर वह इसकी चपेट में जाता है। इसके लिए मरीज तथा उसके आसपास रहने वाले लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। मुंह नाक को ढक कर रखने के साथ भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचना चाहिए। -डॉ. एसके चौहान, प्रभारी, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम

^स्वाइन फ्लू रोगियों की पहचान को लेकर जिले भर में रोजाना ओपीडी वाइज डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इसको लेकर 9 आरआरटी पीएचसी-सीएचसी वाइज कुल 79 टीमें घर-घर सर्वे कर रही हैं। मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें और आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों को भी टेमीफ्लू टेबलेट दी जा रही है। शुक्रवार से जिले के सभी आवासीय छात्रावासों में भी सर्वे करवाया जाएगा। -डॉ. गजेंद्रसिंह देवल, सीएमएचओ, जालोर

जालोर. अस्पताल में जांच के लिए लगी भीड़। भास्कर