- Hindi News
- अभी तक नहीं खुले रिद्धि सिद्धि सोसायटी के ताले
अभी तक नहीं खुले रिद्धि सिद्धि सोसायटी के ताले
भीनमाल | स्थानीयखारी रोड स्थित रिद्धि सिद्धि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में लाखों की अनियमितताओं की अफवाह के चलते गुरुवार को भी स्थानीय शाखा के ताले नहीं खुलने की वजह से निवेशकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
गुरुवार सवेरे से ही एजेंट निवेशक स्थानीय शाखा के बाहर घूमते नजर आए, लेकिन देर शाम तक ताले नहीं खुलने की वजह से निवेशकों को निराशा हाथ लगी। हैरत तो यह है कि करीब सात दिनों से रिद्धि सिद्धि क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी में लाखों की अनियमितता की अफवाहों शाखा के ताले नहीं खुलने के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की पहल नहीं की जा रही है।