पेज 17 के शेष...
जिसपरयुवक को पुलिस थाना लाकर उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर खुद को एमपी राज्य के धार जिला अंतर्गत गोलपुरा निवासी आशाराम उर्फ राज पुत्र सरदार जाति भीलाला आदिवासी होना बताया। पूछताछ में हथियारों की डिलेवरी कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को देने की बात सामने आई हैं। चारण ने बताया कि नरपतसिंह ने डिलेवरी लेने के लिए छगनदास संत को खानपुर भेजा था। जिसपर आसाराम उर्फ राज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 पिस्टल 40 जिंदा कारतूस बरामद कर कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राऊता निवासी छगनदास संत की तलाश शुरू की। टीम में एसओजी कोटा के कांस्टेबल रामप्रतापसिंह, सुरेंद्रसिंह, अब्दुल गफ्फार, मुकेश कुमार, सुभाषचंद्र गुमानसिंह, एटीएस जोधुपर के निरीक्षक चित्रगुप्त के नेतृत्व में एसआई सुरेंद्रसिंह, कांस्टेबल जमील खान, कैलाशचंद्र सीताराम शामिल थे।
मध्यप्रदेशसे अवैध हथियार भेजना सामने आया : एसओजीकोटा के पुलिस उप अधीक्षक गोविंदसिंह चारण ने बताया कि मध्यप्रदेश के धार जिला निवासी ईश्वरसिंह ने उक्त अवैध हथियारों की डिलेवरी पुलिस थाना भीनमाल अंतर्गत कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को देने के लिए आशाराम उर्फ राज को भेजना सामने आया है। ईश्वरसिंह की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई।
गतवर्ष भी 5 पिस्टल बरामद की थी : एसओजीकोटा उदयपुर की टीम ने 7 फरवरी 2014 को स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर दबिश देकर धार (एमपी) जिला अंतर्गत वागवानी निवासी पवन पुत्र मदन सिरवीं पुलिस थाना भीनमाल अंतर्गत कुशलापुरा निवासी नरपतसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 देशी पिस्टल 49 जिंदा कारतूस बरामद किए थे।
निरीक्षणमें ...
इसीतरह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण करने पर गणपतराम, भीखराम विश्नोई, भगराज विश्नोई, चेतना शर्मा, रीना त्यागी एवं लक्ष्मणराम बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। जनकों कारण बताओं नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए।
स्वाइनफ्लू ...
औरजोधपुर से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा। शुक्रवार को उम्मेदाबाद में सर्वे कराकर क्षेत्रवासियों को टेमीफ्लू दी जाएगी। अगर रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आता है तो जिले में यह तीसरी मौत होगी।
गौरतलब है कि जिले में अब तक कुल 7 मरीजों मेें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव होना पाया गया है। जबकि इनमें से 2 जनों की गुजरात में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं बाकी रोगियों का उपचार जोधपुर, गुजरात और सांचौर के अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सा विभाग का कहना है कि जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के रोगियों ने पहले जोधपुर गुजरात में इसकी जांच कराई है। जहां से रिपोर्ट में उन्हें स्वाइन फ्लू पॉजिटिव बताया है। स्वाइन फ्लू से सांचौर के ओमप्रकाश की जोधपुर में, हालीवाव निवासी शीला देवी की अहमदाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। स्वाइन फ्लू को लेकर चिकित्सा विभाग की ओर से 1 जनवरी से ओपीडी वाइज मरीजों की स्क्रीनिंग कर सर्वे शुरू किया गया। इसके बाद 1 फरवरी से घर-घर जाकर सर्वे करने का काम चल रहा है।
6 हजार घरों में सर्वे, अब हॉस्टल्स में भी होगा सर्वे : चिकित्सा विभाग की ओर से 1 फरवरी से शुरू किए गए हाऊस टू हाऊस सर्वे के तहत 11 फरवरी तक जिले भर के कुल 6184 घरों का सर्वे किया जा चुका है। जिनमें अभी तक च्एज् श्रेणी के 482 मरीजों की ही पुष्टि हुई है। कहीं भी स्वाइन फ्लू का रोगी सामने नहीं आया है। टीमों की ओर से अभी भी शहरी ग्रामीण इलाकों में सर्वे किया जा रहा है। शुक्रवार से जिले के सभी बॉयज गर्ल्स हॉस्टल में भी सर्वे का काम शुरू होगा।
स्वाइन फ्लू की 3 स्टेज ऐसे करवाएं उपचार : आम तौर पर बुखार, खांसी, छींक, नाक से पानी बहना, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बदन दर्द, जोड़ों में सूजन, दस्त उल्टी होना स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। इसको लेकर इसकी तीन अलग-अलग स्टेज मानी गई हैं। च्एज् श्रेणी में हल्का बुखार, खांसी, गले में खराश सरदर्द होने पर इसकी जांच की आवश्यकता नहीं है और इसका इलाज संभव है। च्बीज् श्रेणी में तेज बुखार, गले में तकलीफ होने पर चिकित्सक की सलाह के बाद टेमीफ्लू टेबलेट घर पर ही ली जा सकती है। च्सीज् श्रेणी में सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द, बलगम में खून आने पर चिकित्सक से जांच कराएं और टेमीफ्लू टेबलेट देने के साथ साथ जांच के लिए सेंपल भी भिजवाएं।
जलसंसाधन ...
भीनमालविधायक पूराराम चौधरी ने भी पेयजल को लेकर ईआर प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ भीनमाल शहर में जलापूर्ति जल्द शुरू करवाने की बात कही। सांसद देवजी पटेल ने कहा कि एफआर प्रोजेक्ट का कार्य धीमी गति से किया जा रहा है, संबंधित कंपनी को कई बार चेतावनी देने के बावजूद कार्य को गति नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने प्रोजेक्ट के पूरा नहीं होने से जालोर शहर आहोर में लोग पानी का इंतजार कर रहे हैं, मगर अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
जल संसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी को सांचौर शहर को पेयजल से जोड़ने की मांग को लेकर पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी सहित जनप्रतिधियों ने पुरजोर शब्दों में आवश्यकता जताई। पूर्व विधायक चौधरी ने कहा कि सांचौर में नर्मदा नहर परियोजना का पानी आए करीब आठ साल हो चुके हैं, मगर सांचौर शहर के लोग अभी भी खारा पानी पीने को मजबूर हैं। नर्मदा के पानी को जिला मुख्यालय तक पहुंचाने की बात कही जा रही हैं, वहीं खुद सांचौर शहर को अभी तक नर्मदा का पानी नसीब नहीं हो रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सांवलचंद संघवी ने आक्रोश जताते हुए कहा कि नर्मदा का पानी सांचौर की बजाय जिला सहित कहीं पर भी पहुंचाओ मगर नर्मदा नहर से आठ किमी दूरी पर स्थित सांचौर शहर अभी नर्मदा के पानी से वंचित है, सांचौर शहर की करीब 32 हजार की आबादी आज भी फ्लोराईड युक्त पानी पीने को मजबूर है। भाजपा नेता हरीश पुरोहित ने कहा जलदाय विभाग की उदासीनता से पेयजल की पाइप लाइन फूटी पड़ी है, जिससे नगर में नियमित रूप से जलापूर्ति नहीं हो रही। सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने सांचौर शहर को फिल्टर लगाकर नर्मदा नहर से शहर को जोड़ने की मांग की।
विभाग ने बताया जून तो मंत्री ने कहा अगस्त तक होगा काम पूरा : जल संसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी ने नर्मदा अधिकारियो से बैठक लेने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए हुए कहा कि डीआर प्रोजेक्ट का कार्य अगस्त माह से पहले पूरा हो पाना संभव नहीं हैं। इसपर विभाग के अधिकारियों ने जून तक पानी देने की बात कही। इसपर माहेश्वरी ने पलट कर जवाब देते हुए कहा कि सरकार कह रही है कि अगस्त तक होगा कार्य पूरा। एफआर प्रोजेक्ट निर्माण को लेकर मंत्री ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक को जोधपुर में शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए कलेस्टर के टैंडर भी इसी कंपनी द्वारा लिए जाने को गंभीरता से लेने की बात कही।
जलदाय मंत्री का किया स्वागत : रानीवाड़ा | माहेश्वरी समाज भवन में जलदाय विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी तथा राज्य मंत्री ओटाराम भोपाजी का माहेश्वरी समाज की ओर से स्वागत किया गया। मंत्री के साथ विधायक नारायणसिंह देवल,जालोर भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, पिंडवाड़ा विधायक सामाराम गरासिया, रेवदर विधायक जगसीराम कोली उप जिला प्रमुख गिरधर कंवर, रानीवाड़ा सरपंच रिडमलसिंह डाभी का भी समाज की ओर से स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान महेश्वरी समाज के सावित्री देवी, सुलोचना देवी, तहसील मंत्री सुरेश चांडक, युवा जिला प्रतिनिधि अनिल शारदा, अरविंद शारदा उपस्थित थे। इस मौके जलदाय विभाग मंत्री किरण माहेश्वरी ने समाज तथा ग्रामीणों की समस्याओं सुनने के साथ उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महानंद शारदा, कृपालदास चांडक, चतुर्भुज गीगल, घनश्याम राठी, चिराग गीगल, ऊकसिंह, मदन लधड़, रमेश बी गीगल तथा मकनाराम चौधरी उपस्थित थे।
कलेक्टरने अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण : सांचौर | जलसंसाधन मंत्री किरण माहेश्वरी के सांचौर आगमन से पूर्व कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी ने गुरूवार को राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था जांचने के साथ विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों से बात कर अस्पताल व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान नशामुक्ति शिविर में भाग ले रहे बंधाणियों से भी बातचीत कर डोडा छोड़ने की बात कही। प्रसूता वार्ड में महिलाओं से भी बातचीत कर वार्ड में जन्मी बच्ची को मुख्यमंत्री शुभ लक्ष्मी योजना का कार्ड हाथोंहाथ जारी किया।
उन्होंने चिकित्साकर्मियों से वायरल के कारण बढ़ रहे मरीजों की संख्या की जानकारी लेते हुए अस्पताल में पूर्ण स्वच्छता के निर्देश जारी किए।