- Hindi News
- आहोर, रानीवाड़ा जसवंतपुरा में बनेंगे तीन धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
आहोर, रानीवाड़ा जसवंतपुरा में बनेंगे तीन धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र
जालोर | जिलेमें महिला सशक्तिकरण के लिए तीन धनलक्ष्मी महिला समृद्घि केंद्र निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई हैं। धनलक्ष्मी महिला समृद्घि केन्द्र महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर स्वयं सहायता समूहों के प्रशिक्षण एवं मार्केटिंग लीकेज बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे।
महिला अधिकारिता विभाग के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण के लिए आहोर, रानीवाड़ा जसवंतपुरा में तीन धनलक्ष्मी महिला समृद्घि केन्द्र निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई हैं। धनलक्ष्मी महिला समृद्घि केन्द्र निर्माण के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी की ओर से आहोर, रानीवाड़ा जसवंतपुरा विकास अधिकारियों को 500 वर्गगज (50 गुणा 90 फीट) निशुल्क भूमि आवंटित करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि धनलक्ष्मी महिला समृद्घि केन्द्र का निर्माण भीनमाल पंचायत समिति में प्रथम चरण में तथा आहोर रानीवाड़ा पंचायत समिति मे द्वितीय चरण में करवाया जाएगा।