जागरूकता रैली का स्वागत किया
जालोरमहोत्सव के तहत जिलेवासियों को मेले में भाग लेने के लिए बुधवार को जालोर एनसीसी केडेट्स की ओर से निकाली गई जन जागरूकता बाइक रैली एवं जालौर दर्शन रथ यात्रा सुबह 10 बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरण पहुंची। रैली का नेतृत्व कर रहे अंबिकाप्रसाद तिवारी ने प्रधानाध्यापक नेमीचंद पुनिया के साथ सभी छात्रों को रथ यात्रा के माध्यम से जालोर की ऐतिहासिक , सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत का अवलोकन करवाया इस मौैके सुरेश तनेजा , महेश भास्कर , जीवाराम , ललित कुमार तथा फगलुराम मौजुद थे।
सांचौर| जालोरमहोत्सव के तहत बुधवार को निकाली गई जालोर दर्शन यात्रा जन जागरूकता बाइक रैली दोपहर 2.30 बजे सांचौर पहुंची। जहां शहरवासियों ने ढोल धमाकों के साथ रैली का स्वागत किया। उपखंड कॉर्डिनेटर महेंद्र सिंह राव, बीईईओ भंवरलाल, प्रिंसीपल कोजाराम एवं स्कूली छात्रों ने रैली के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। रैली शहर में होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंची, जहां टीम लीडर एपी तिवारी ने जालोर महोत्सव के बारे में जानकारी दी तथा महेन्द्र सिंह राव ने महोत्सव में भाग लेने का न्यौता दिया रैली को पंचायत डेलिगेट हरिसिंह पुर ने झंडी दिखा भीनमाल के लिए रवाना किया। रैली में आयोजन समिति भीमाराम चौधरी एडवोकेट, नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी भीखाराम जोशी, पिंटू देसाई, सुरेश तथा ललित त्रिवेदी मौजूद थे।
शोभायात्राको लेकर जिम्मेदारियां सौंपी : सायला | उपखंडमुख्यालय पर जालोर महोत्सव के तहत निकाली जाने वाली शोभायात्रा को लेकर गुरुवार को उपखंड अधिकारी संजय कुमार वासु ने जिम्मेदारियां सौंपी। महोत्सव के सायला समन्वयक अश्विन राजपुरोहित ने बताया कि 15 फरवरी को शोभायात्रा स्टेडियम मैदान से रवाना होगी, जो पंचायत समिति, ब्रह्मपुरी, पुराना बस स्टैंड और वीराणा रोड होते हुए निम्बोरानाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विसर्जित होगी। शोभायात्रा में सायला की प्रसिद्ध गेर दल, कलशधारी बालिकाएं, विभिन्न विभागों की झांकियां, सुसज्जित रथ एवं घोड़े, स्कूली विद्यार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि झांकियों के लिए बीईईओ मनरूपाराम चौधरी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों, गेर दल के लिए राजपुरोहित नवयुवक मंडल सायला, कस्बे में साफ सफाई एवं सुसज्जित रथ के लिए ग्राम पंचायत को जिम्मेदारी दी हैं। कलश धारी बालिकाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों के लिए राबाउमावि की प्रधानाचार्य संगीता दीवान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यवीरसिंह, यातायात व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी राजेंद्रसिंह राजपुरोहित, पानी की व्यवस्था के लिए पीएचईडी के एईएन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी तरह व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए वरिष्ठ अध्यापक हिंगलाज चारण, महेश शर्मा, प्रकाश त्रिवेदी, सुखदेवसिंह, मुकेश कुमार छीपा, कर्मेश कानेकर, जयंतीलाल जीनगर, सायला विकास समिति के डॉ. रामसिंह राजपुरोहित, वीराराम देवासी, विधुरसिंह चौहान, फ्रेंडस क्लब के मुकेश वैष्णव, चंद्रशेखर छीपा, गोविंदा ग्रुप के प्रशांत रावल, बसंत अग्रवाल सहित कई युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा शोभायात्रा में मोनिटरिंग के लिए तहसीलदार जवाहरराम चौधरी, बीडीओ भोपालसिंह जोधा एवं महोत्सव के सायला समन्वयक की एक कमेटी भी बनाई गई।
रानीवाड़ा. रानीवाड़ामें जालोर महोत्सव को लेकर निकाली गई रैली।