केशरिया तीर्थ का शिलान्यास किया
भास्कर न्यूज | गुड़ा बालोतान
ऊणगांव के समीप स्थित जैन समाज के राजनवाड़ी में जैन मुनि रविंद्रसुरीश्वर महाराज के सान्निध्य में बनने वाले केशरिया तीर्थ धाम के लिए बुधवार को शुभ मुहूर्त में जैनमुनियों के मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास किया गया। इससे पूर्व निर्माण स्थल का जैन मुनि रविंद्रसुरीश्वर महाराज, रजतचंद्र विजय पीयूषचंद्र विजय महाराज की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर शुद्धिकरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिन शासन के जयघोष के साथ गुरू वंदना की गंूज से वातावरण भक्तिमय बन गया। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान जैनाचार्य श्रीमद् विजय रविन्द्रसुरीश्वर जैनमुनियों द्वारा पूजन स्थल पर वास्क्षेप पूजा भी की गई। शिलान्यास पूजन मुहूर्त के लाभार्थी परिवारों द्वारा पूजन विधि संपन्न करवाई गई।
मीडिय़ा प्रवक्ता माणकमल भंडारी ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्वामी वात्सल्य एवं भूमि पूजन लाभार्थी खेमचंद मुकीम बीकानेर, भूमि दानदाता जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक जैन संघ नेल्लूर, नवकारशी स्वामी वात्सलय लाभार्थी बाबूलाल मेहता सुमेरपूर, केशरिया नाथ मंदिर शिलान्यास लाभार्थी भैरूलाल गादिया, देवराज कोठारी परिवार भैंसवाड़ा, मुख्य शिला लाभार्थी पारसमल मेहता परिवार सुमेरपुर, एसएम बाफना परिवार भीनमाल, चंपालाल दौलानी गुड़ा बालोतान, बस्तीमल मेहता परिवार सुमेरपुर, अरूणकुमार पालावत जयपुर संघवी किरणराज परिवार भैंसवाड़ा का बहुमान किया गया।
केशरिया तीर्थ धाम नाकोड़ा तीर्थ के समान होगा
शिलान्यासके बाद धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें जैनमुनियों ने प्रवचन देते हुए निर्माणाधीन केशरिया तीर्थ धाम की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही बताया कि केशरिया तीर्थ धाम का निर्माण जैन धर्म के नाकोड़ा तीर्थ के समान होगा। उन्होंने गुरूदेव राजेंद्रसूरि की जीवनी के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जीवन में केशरिया नाथ का बड़ा ही महत्व था। इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर आचार्य रविंद्रसुरिश्वर महाराज ने राजनवाड़ी की वादियों के बीच केशरिया तीर्थ धाम बनवाने का मानस बनाया।