पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटा एसओजी ने जालोर में पकड़े अवैध हथियार

कोटा एसओजी ने जालोर में पकड़े अवैध हथियार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा। एसओजीने गुरुवार को जालोर के भीनमाल में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मध्यप्रदेश के धार जिले से लाए जा रहे हथियार जब्त कर लिए और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी कोटा यूनिट प्रभारी राजन दुष्यंत ने बताया कि कोटा से डीएसपी गोविंद सिंह की टीम को भीनमाल भेजा गया। मप्र से रही रोडवेज बस में से भीनमाल से कुछ दूर खानपुर मोड़ पर आशाराम बिलाला छगनदास को हथियारों की डिलीवरी देने लगा तभी पकड़ लिया गया। आशाराम के कब्जे से 5 पिस्टल 40 कारतूस बरामद कर लिए।