- Hindi News
- जालोर दर्शन यात्रा जन जागरूकता रैली का स्वागत
जालोर दर्शन यात्रा जन जागरूकता रैली का स्वागत
भीनमाल | राजस्थानपर्यटन विभाग, जिला प्रशासन, जालोर विकास समिति स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोज्य जालोर महोत्सव को लेकर गुरुवार को जालोर दर्शन यात्रा जन जागरूकता रैली के भीनमाल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। महोत्सव प्रभारी मीठालाल जांगिड़ ने बताया कि शाम करीब 6.30 बजे रैली के एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार विशनाराम देवड़ा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाटी ने जालोर महोत्सव को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को भागीदार बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग मौजूद थे।