स्कूल में सरस्वती मंदिर का उद्घाटन
रामसीन | बीठनगांव स्थित राउप्रा विद्यालय में शनिवार को सरस्वती मंदिर का भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रधान पिंकी राजपुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच विजय प्रजापत बुगांव, आपेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष रामसीन श्यामसुंदर अग्रवाल, चंदनसिंह तथा समाजसेवी छगनलाल पुरोहित मौजूद थे। इस मौके आपेश्वर व्यापार मंडल अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने स्कूल में वॉटर हट बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में भामाशाह नाथूसिंह बीठन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए। इस मौके जब्बरसिंह, प्रधानाध्यापक विष्णु गुप्ता, गंगासिंह, ईश्वरसिंह, प्रभुराम देवासी तथा गोपाल मेघवाल सहित ग्रामीण मौजूद थे।