कल से विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं
भीनमाल | स्थानीयजीके गोवाणी राजकीय कॉलेज के विज्ञान संकाय की प्रायोगिक परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ होगी। प्राचार्या डॉ. शिप्रा रानी पोद्दार ने बताया कि बीएससी प्रथम, द्वितीय तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की बैचवार सूची समय सारणी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है।
पोद्दार ने बताया कि प्रथम चरण में प्राणी शास्त्र एवं वनस्पति शास्त्र विषय की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय चरण में रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षाएं होगी।