गर्ग समाज की बैठक आयोजित
सायला | कस्बेके जूना गाला स्थित रामदेव मंदिर में रविवार को गर्ग समाज की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अतिथि के नाते गर्ग समाज के जिलाध्यक्ष हिम्मताराम सियाणा ब्लॉक अध्यक्ष सकाराम गर्ग मौजूद रहे। बैठक में जिलाध्यक्ष हिम्मताराम गर्ग ने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय समय पर प्रतिभावान सम्मान समारोह का आयोजन करने तथा समाज में जागरूकता लाने की बात कही। ब्लॉक अध्यक्ष सकाराम गर्ग ने समाज में व्याप्त कुरीतियों मिटाने शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही। बैठक में लक्ष्मणराम, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष नरपतराज, उपाध्यक्ष पृथ्वीराज, सचिव सुरेश सोलंकी, बद्रीलाल कावतरा, मांगीलाल नरसाणा, भूराराम उम्मेदाबाद, गमाराम सुराणा, मसराराम देता, गोपीलाल बालवाड़ा सहित बडी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।