पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गो रक्षार्थ अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण सम्मेलन 3 अप्रैल को

गो रक्षार्थ अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण सम्मेलन 3 अप्रैल को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षत्रिय समाज ने लिया गोपालन का संकल्प

मनोरमागोलोक तीर्थ नंदगांव में रविवार को क्षत्रिय गोरक्षा शौर्य समागम का आयोजन हुआ जिसमें राजपूत समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतापपुरी महाराज तारातरा बाड़मेर, रघुवीरदास महाराज, मुरली मनोहर धोरा बीकानेर, महामंडलेश्वर संतोष भारती जूना अखाड़ा, साध्वी देवाजी ठाकुर देवाजी धाम हरियाणा आदि वरिष्ठ संतों के सानिध्य में क्षत्रिय गोरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष रतनसिंह राठौड़ तूरा ने समारोह की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में उपस्थित गोसेवकों, संत, पूर्व जागीरदार, सरदार, समाज सेवी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में गोसेवा-गोरक्षा में क्षत्रिय समाज के सदैव आगे रहने की गगनचुंबी नारों के साथ उद्घोषणा की। कार्यक्रम की शुरूआत क्षत्रिय समाज के लोगों ने गोऋ षि स्वामी दत्तशरणानंद महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। श्रीपथमेड़ा गोधाम महातीर्थ के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित ने बताया कि सभी राजपूत समाज के लोगों ने एकजुट स्वर में श्रीपथमेड़ा गोधाम महातीर्थ रचनात्मक राष्ट्रीय गोसेवा आंदोलन को जालोर-सिरोही के लिए गौरवमयी बताया। क्षत्रिय समाज ने गोपालन करने तथा गोव्रत लेकर घर-घर पंचगव्य प्रयोग का संकल्प लिया। भामाशाहों की ओर से गोग्रास के लिए दान की घोषणाएं भी की गई। मंच संचालन डूंगराराम पुरोहित एवं आलोक सिंघल ने किया। इस दाैरान पथमेड़ा आंदोलन से जुडे पदाधिकारियों का संतों ने किया अभिनंदन किया।

गोरक्षाके लिए आगे आएं: तूरा

रतनसिंहराठौड़ तूरा ने अपने संबोधन में गाय और क्षत्रिय समाज के संबंध के पौराणिक कथनों का संदर्भ देते हुए क्षत्रियों को गोसेवा-गोरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने में आगे आने की अपील की। उन्होंने स्वयं को सदैव गोरक्षा के लिए तैयार बताया। रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने कहा कि नस्ल सुधार के सभी उपाय आवश्यक है। समुंद्रसिंह पाली ने कहा कि गोचरों एवं वनों में बबूल हटाकर घास लगाया जावे। आहोर प्रधान राजेश्वर कंवर ने कहा कि गोबर से खेती को प्रधानता देनी होगी। खेतसिंह ने क्षत्रिय धर्म की परिभाषा बताई। सुनिता भाटी ने क्षत्रिय के लिए गोरक्षा को प्रथम कर्तव्य कहा। करणसिंह उचियाडा ने गो अत्याचार रोकने के लिए प्रयासों में आगे आने की अपील की। राव मोहनसिंह चितलवाना ने आभार भाषण दिया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष कांग्रेस डॉ. समजीतसिंह, पदम कंवर रेवदर प्रधान, आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, छोटूसिंह भाटी विधायक जैसलमेर, भूपेंद्र सिंह जाखड़ी डॉ. शेरसिंह भाटवासन सहित अतिथियों ने घर-घर गाय पालने पंचगव्य पदार्थों के उपयोग तथा गोचर की रक्षा का आह्वान किया। सभी वक्ताओं ने गोचर बचे, गाय बचे और आमजन में शक्ति, समृद्धि एवं सुरक्षा की स्थापना को क्षत्रियों का कर्तव्य बताया।

भामाशाहोंका किया सम्मान

इसअवसर पर क्षत्रिय समाज के गौ भामाशाहों तथा विशिष्ट गोसेवा में जुडे बन्धुओं का अतिथियों एवं संतों द्वारा श्रीफल, गौ साहित्य, पंचगव्य प्रसाद एवं शाल ओढ़ाकर भव्य सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत पथमेड़ा के गोविंद वल्लभ दास महाराज सुमन सुलभ महाराज के सान्निध्य में श्री पृथ्वीमेड़ा पंचगव्य प्रा.लि. के निदेशक श्याम सुंदर औदिच्य रिटायर्ट आरएस रघुनाथसिंह शिवतलाव, भूरसिंह आऊवा, धुड़ाराम चौधरी, दिनेश कुमार दांतिया पथमेड़ा गोशाला महामंत्री प्रवीण कुमार पालड़ी आदि वरिष्ठ गोसेवकों ने किया।

मंडार. समारोहके दौरान दीप प्रज्वलन करते अतिथि।

सांचौर. मनोरमागोलोकधाम नंदगांव सिरोही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद क्षत्रिय समाज के देश-प्रदेश से आए समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...