पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज छात्रों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

कॉलेज छात्रों का प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीके गोवाणी राजकीय कॉलेज में रिक्त पदों को लेकर छात्रों में दिनोंदिन आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रिक्त पद भरवाने सहित अन्य मांगों को लेकर एनएसयूआई की ओर से एसडीएम कार्यालय के बाहर आयोजित अनिश्चितकालीन धरने के चौथे दिन शनिवार को एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक, ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका, दिनेश जाणी, दिनेश मांजू, प्रवीण मेघवाल, आंबाराम देवासी श्रवणसिंह राव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरवाने, छात्रावास केंटीन शुरू करवाने, सड़क मरम्मत, पुस्तकालय में पुस्तकों की व्यवस्था करवाने की मांग की। इससे पूर्व छात्रों ने उपखंड कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर आक्रोश प्रकट किया। ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका ने बताया कि शनिवार को एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी से वार्ता की, जिस पर उपखंड अधिकारी ने कॉलेज में सड़क निर्माण और केंटीन छात्रावास शुरु करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पार्षद गुमानमल परमार, डीसीसी सचिव योगेंद्रसिंह दहिया, युकां नेता शिवनारायण विश्नोई, गणपत ढाका, शौकतअली, युनूस खान, भरत जाणी, युसुफ खान, बाबूलाल जाणी, भजन मांजू, नरेश सियाक, श्रवणसिंह राव, दीपक देवासी, भगवानाराम जाणी, श्रवण मेघवाल, दयालाल काबावत, राणाराम जाट, नरेश सारण, कुलदीप खिलेरी, विकास मांजू और दिनेश बंजारा सहित बड़ी संख्या कांग्रेसी नेता एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।

एनएसयूआईकॉलेज अध्यक्ष की भूख हड़ताल दूसरे दिन जारी

छात्रोंकी विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई कॉलेज अध्यक्ष कमलेश सियाक ने शनिवार को दूसरे दिन भूख हड़ताल जारी रखी। सियाक ने बताया कि जब तक रिक्त पद नहीं भरे जाएंगे, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

रास्ता अवरुद्ध कर जताया आक्रोश

रिक्तपर भरवाने सहित छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उपखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने रास्ता जाम कर टायर जलाकर आक्रोश जताया। रास्ता अवरुद्ध होने से यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई। इस कारण वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर थानाधिकारी अशोक आंजणा ने मौके पर पहुंचकर छात्रों से समझाइश कर रास्ता बहाल करवाया।

उपखंड कार्यालय के समक्ष आयोजित धरना प्र