बजरंग दल की बैठक
सांचौर. नगरके बड़सम बाईपास स्थित रॉयल प्लाजा में बजरंग दल प्रखंड एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला मंत्री पीराराम की अध्यक्षता में रविवार को 12 बजे आयोजित होगी। बजरंग दल जिला गोरक्षा प्रमुख माधुसिंह विरोल ने बताया कि बैठक में 12 जनवरी को भीनमाल में होने वाले बजरंग दल विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियोंं के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।