पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार : विश्नोई

किसान मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार : विश्नोई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रदर्शन, सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

भास्कर न्यूज. जालोर

राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष के कुशासन के विरोध में जालोर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन में सरकार के कुशासन, कृषि एवं सिंचाई, रोजगार नौकरी, ऊर्जा, सामाजिक सुरक्षा, महंगाई आदि मुद्दों पर सरकार की विफलता को विस्तृत आंकडों सहित तख्तियों पर प्रदर्शित कर सरकार की विफलता एवं वादाखिलाफी को उजागर किया गया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई ने राज्य की भाजपा सरकार को किसानों एवं मजदूरों की विरोधी सरकार बताया। जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने राज्य की भाजपा सरकार को अपने घोषणा पत्र में किए गए वादो से मुकरने जनता का शोषण करने वाली सरकार बताया। प्रदेश सचिव रतन देवासी ने युवा बेरोजगारों के साथ अन्याय एवं आम जनता का शोषण करने वाली सरकार कहा। सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई ने वर्तमान राज्य सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक रामलाल ने सभी को संगठित होकर सरकार को सबक सिखाने की बात कही। प्रदेश सचिव जगदीश चौधरी ने सरकार को किसान विरोधी बताया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता जैन ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एडवोकेट सवाराम चौधरी, उमसिंह चांदराई, सोहनसिंह देवड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सरकार की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रमेश सोलंकी ने किया। इस अवसर पर वागसिंह पुनक, शहजाद अली सैयद, पीएम नारायण कुट्टी, पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल, नत्थू खां, राजेंद्र सोलंकी छगन मीणा, शकूर राणा, तेजसिंह, मोहनसिंह, मांगीलाल भट्ट, गोपालसिंह राजपुरोहित, इंदु परिहार, सरोज चौधरी, खुशालसिंह, मोडाराम मीणा, नैनाराम माली, लोकेश सिंह, मिश्रीमल माली सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसी प्रकार एनएसयूआई की जिला स्तरीय बैठक राजीव गांधी भवन में आयोजित हुई जिस