पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज एक का शेष...

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहांसिरोही में निर्दलीय पूजा कंवर, रेवदर में निर्दलीय पूंजाराम, पिंडवाड़ा में भाजपा की टीपू गरासिया, आबूरोड में कांग्रेस के लालाराम गरासिया शिवगंज में कांग्रेस के जीवाराम आर्य प्रधान पद पर निर्वाचित किए गए हैं।

जालोरमें भाजपा के वन्नेसिंह होंगे जिला प्रमुख : जालोरमें जिला प्रमुख के चुनाव में भाजपा के वन्नेसिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्हें 25 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के जयंतीलाल को 6 वोट ही मिले। इधर, यहां आठों पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में सात स्थानों पर भाजपा एक स्थान पर कांग्रेस का प्रधान निर्वाचित हुआ है। जालोर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा की संतोष भील, भीनमाल में भाजपा के धुखाराम पुरोहित, रानीवाड़ा कांग्रेस की रमीला देवी, सांचोर में भाजपा के टाबाराम मेघवाल, सायला में भाजपा के जब्बरसिंह, जसवंतपुरा में भाजपा की पिंकी कुमारी, आहोर में भाजपा की राजेश्वरी कंवर चितलवाना में भाजपा के हनुमानप्रसाद निर्वाचित हुए हैं।

कॉलेजव्याख्याता भर्ती...

अभ्यर्थियोंका कहना है कि केवल साक्षात्कार से भर्ती होने से इसमें भ्रष्टाचार की संभावना रहेगी। इस कारण इस भर्ती की मेरिट में लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के अंक जोड़ जाएं।

अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी इस भर्ती में लिखित परीक्षा के अंकों का 87.5 फीसदी वेटेज और साक्षात्कार के अंकों का 12.5 फीसदी वेटेज जोड़ने के निर्देश दे रखे हैं। अभ्यर्थियों के विरोध के बाद अब उच्च शिक्षा विभाग ने लिखित परीक्षा साक्षात्कार के अंकों के आधार पर ही मेरिट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। स्वीकृति के लिए इसे राज्य सरकार को भिजवा दिया गया है।