पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गबन प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें

गबन प्रकरण के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रशासनिकपरीक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई हुई। कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की पंचायत समितियों के बकाया अनुच्छेदों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देने के साथ चितलवाना और सांचौर पंचायत समितियों को अनुच्छेद पालनाओं में प्रगति लाने के लिए कहा। बैठक में भीनमाल पंचायत समिति के एक एवं भीनमाल नगरपालिका के एक चयनित पैरा पर विचार-विमर्श करने के साथ संबंधित से वसूली की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। वहीं आठ विभिन्न गबन प्रकरणों पर भी बैठक में चर्चा की जिनमें ईटादा, खेजड़ियाली, कलापुरा, कलवा आहोर ग्राम पंचायत में गबन में लिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 9426 अनुच्छेदों को ड्रॉप करवाने के लिए चार-चार ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

प्रशासनिक प्रशिक्षण समिति की बैठक हुई

जालोर. कलेक्ट्रेटमें आयोजित बैठक को संबोधित करते कलेक्टर।