पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी के 17 मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

चोरी के 17 मोबाइल बरामद, दो गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | दुकानके ताले तोड़कर मोबाइल चुराने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा। पुलिस के अनुसार एसआई अरविंद पुरोहित ने सोमवार को सावीधर निवासी पारसाराम पुत्र करनाराम चौधरी लीलाराम पुत्र दरगाराम चौधरी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से चोरी के 17 मोबाइल बरामद किए, जिन्हें मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया। ज्ञात रहे कि गत 9 जनवरी को गजीपुरा निवासी बगदाराम पुत्र पुनमाराम चौधरी ने मामला दर्ज करवाया था कि स्थानीय सम्राट होटल के सामने उसकी मोबाइल की दुकान आई हुई है। 21 दिसंबर 2014 की रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर उसमें पड़े 17 नए मोबाइल चुराकर ले गए।