पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्नेह मिलन में उमड़े कार्यकर्ता

स्नेह मिलन में उमड़े कार्यकर्ता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति सदस्य का ग्रामीणों ने किया स्वागत

भास्कर न्यूज. हाडेचा/ सांचौर

जिलाप्रमुख के पैतृक गांव सुथाना में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सांसद देवजी भाई पटेल ने की तथा समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल,भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी,जालोर विधायक अमृता मेघवाल,पूर्व विधायक जीवाराम चौधरी थे। समारोह में मेहमानों,भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकरियों ने जिला प्रमुख का माला साफा पहना स्वागत कर बधाई दी

इसके बाद अतिथियों का कार्यकर्ता ने माला साफा पहना स्वागत किया। समारोह को रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल,भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी,जालोर विधायक अमृता मेघवाल,जेसीबी चेयरमैन राव मोहनसिंह चितलवाना,भाजपा जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन ने संबोधित किया समारोह में उप प्रमुख गिरधर कंवर,सांचौर प्रधान ताबाराम मेघवाल,चितलवाना प्रधान हनुमान भादू,सांचौर उपप्रधान संगीता प्रजापत,किसान नेता बजरंगसिंह राठौड़,पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग,भीनमाल नगरपालिका अध्यक्ष सांवलाराम देवासी,राव मोहनसिंह,भोमिया राजपूत जिला अध्यक्ष विरधसिंह,सायला प्रधान जबरसिंह तुरा,भीनमाल प्रधान धुकाराम पुरोहित,भाजपा चितलवाना मंडल अध्यक्ष महेंद्रसिंह झाब,भाजपा सांचौर मंडल अध्यक्ष दुर्गाराम,जिला परिषद सदस्य किशोरसिंह,पूनमाराम मेघवाल,आम्बाराम भील,राजेश भील,गीतादेवी पुरोहित, माधोसिंह,गणपतसिंह विश्रोई, भारताराम, श्रवणसिंह राव, भगवानाराम माली, जयसिंह सोलंकी, महंत कैलाशपुरी स्वामी,सहित जिला परिषद सदस्य,पंचायत समिति सदस्य तथा सरपंचगण मौजूद थे।

चितलवानाप्रधान आज करेंगे पद ग्रहण

बुधवारशाम चार बजे चितलवाना पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान हनुमान भादू पदभार ग्रहण करेंगे।

सांचौर. सुथानागांव में स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल मौजूद कार्यकर्ता।