पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्टी की जीत पर अाप कार्यकर्ताओं में खुशी

पार्टी की जीत पर अाप कार्यकर्ताओं में खुशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 70 में 67 सीटें मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसको लेकर शहर सहित जिले भर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। कार्यकर्ताओं ने विवेकानंद स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर स्वामीजी का आशीर्वाद लिया। जीत के बाद शहर में कार्यकर्ताओं की ओर से वाहन रैली भी निकाली गई। जिसमें हबताराम, धनंजय गहलोत, निकुंज दवे, इशरार खान, राधेश्याम कंसारा, दूदाराम पटेल, गीगाराम कलबी, करणसिंह भाटी, नीतेश गहलोत, सोहन चौहान, शांतिलाल, हितेश दवे भीखाराम प्रजापत समेत कई जने शामिल थे।

भीनमाल| आपकी बैठक मंगलवार को स्थानीय कार्यालय में विधानसभा संयोजक जगदीश प्रसाद बालोटिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली में आप को भारी बहुमत मिलने पर मिठाई बांटकर पटाखें फोड़कर खुशियां मनाई गई।

सांचौर| सांचौरमें आप कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालने के साथ पटाखें फोड़ खुशी जताई। आप पार्टी की जीत के बाद चार रास्ता पर आप कार्यकर्ता ने मिठाई बांटी तथा पटाखे फोड़कर खुशी जताई।

जालोर. आपको स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद जालोर में खुशी मनाते कार्यकर्ता।