- Hindi News
- जिलेभर में नवनिर्वाचित सरपंचांे का हुआ अभिनंदन
जिलेभर में नवनिर्वाचित सरपंचांे का हुआ अभिनंदन
दांतीवाससरपंच चैनराज चौधरी ने मंगलवार को विधिवत रुप से पदभार ग्रहण किया। इस दौरान सरपंच के नेतृत्व में समस्त वार्डपंचों ने गांव में झाडू निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से प्रारंभ स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगा। कार्यक्रम के तहत चौधरी ने प्रत्येक वार्डपंच को प्रतिमाह 20-20 शौचालय बनवाकर ग्राम पंचायत दांतीवास के शत प्रतिशत घरों में शौचालय बनवाने की बात कही। अंत में सरपंच चैनाराम चौधरी ने शौचालय बनवाने के लिए राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत राशि के चैक वितरित किए। इस अवसर पर ग्राम सेवक जालाराम विश्नोई, छोगाराम पटेल, तेजाराम, पीराराम, पांचाराम, वीरमाराम, जैसाराम, धुखाराम भील, रामजीराम चौधरी, दाड़माराम, कोजाराम, कांतिलाल जोशी पदमाराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इसी प्रकार निंबावास सरपंच श्रीमती कैलाश कंवर ने मंगलवार को शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर ग्राम सेवक राजकुमार जीनगर, अधिवक्ता नारायणसिंह राणावत, महेंद्रसिंह राणावत और रणवीरसिंह परमार सहित बड़ी संख्या में वार्डपंच ग्रामीण मौजूद थे।
रानीवाड़ा| निकटवर्तीदहीपुर गांव के सरपंच मंजीराम चौधरी तथा उपसरपंच दिग्विजय कुमार ने मंगलवार को वार्डपंचों की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। ग्रामसेवक पारसमल प्रजापत ने सरपंच तथा उपसरपंच का पदभार ग्रहण करवाया। सरपंच चौधरी ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य दईपुर के ग्रामीणों के कार्य प्राथमिकता से करवाने के साथ सफाई व्यवस्था, सड़कों का निर्माण रोड लाईट लगवाना होगा। इस अवसर पर बाबूराम चौधरी, मानाराम चौघरी, सवदाराम, छोगाराम मेघवाल, रूपाराम भील, बाबूराम देवासी, फगलुराम देवासी, अजबाराम देवासी, पूर्व सरपंच जेताराम गंगा देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे। इसी प्रकार पंसेरी गांव में सरपंच पद पर दिलीपसिूह देवल, उपसरपंच सुभाष दवे तथा वार्डपंचो की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। सिलासन ग्राम पंचायत में सरपंच तोलाराम राणा ने उपसरपंच वार्डपंचो की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। दोनों सरपंचों को ग्रामसेवकों ने पदभार ग्रहण करवाया।
सांचौर| ग्रामपंचायत प्रतापपुरा के नवनिर्वाचित सरपंच गौरण सारण ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत प्रतापपुरा के सभी मतदाताओं के हर कार्य में यथा संभव मदद करूंगा। इस अवसर पर ग्राम सेवक तगाराम मेघवाल, सोनाराम प्रजापत, भवसिंह झेरडिय़ा, रामदेव क्रय विक्रय सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष मनोजकुमार सारण, भलाराम मेघवाल, पुरखाराम मेघवाल, रायमलराम मेघवाल, रमेशकुमार मेघवाल मौजूद थे।
रामसीन| कस्बेसमेत क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सोमवार को सरपंच, उपसरपंच वार्ड पंचों ने कार्यभार संभाला। रामसीन में सरपंच जोगेश मीणा, उपसरपंच हजारीमल जैन, तातोल में सरपंच सोनल अग्रवाल, उपसरपंच रामाराम देवासी, सीकवाड़ा में भागुदेवी सरगरा बूगंाव में सरपंच विजय प्रजापत ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसरपर ग्रामीण रमेश प्रजापत, हितेश अग्रवाल, गगन अग्रवाल, महेंद्र हिरागर मफाराम सरगरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच वार्डपंचों का स्वागत भी किया।
बालवाड़ा| ग्रामपंचायत ओडवाड़ा के पंचायत भवन में सरपंच उपसरपंच तथा वार्ड पंचों का अभिनंदन किया गया। ग्रामवाासियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया, इसके बाद सरपंच नाथीदेवी मेघवाल ने ग्राम सेवक लुणसिंह के समक्ष सरपंच पद की शपथ लेकर कर कार्यभार संभाला। इस मौके पूर्व सरपंच मसराराम भील, उपसरपंच बाबुसिंह राजपुरोहित, सहायक सचिव ओम प्रकाश, वार्डपंच शांतिदेवी, सौरंभदेवी मौजूद थे।
करड़ा|कस्बेके ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच लीलाराम चौधरी ने वार्ड पंचों ग्रामीणों की मौजुदगी मे कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम सेवक राजेन्द्र चौधरी ने कार्यभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर सरपंच ने ग्रामीणों को कार्य मे किसी के साथ भेदभाव नही करने की बात कही। वही निकटवर्ती पमाणा ग्राम पंचायत मे भी सरपंच आंबाराम चौधरी ने वार्ड पंचों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यभार ग्रहण किया। ग्राम सेवक भूराराम मेघवाल ने पदभार ग्रहण करवाया।
थोबाऊ| थोबाऊग्राम पंचायत भवन में सरपंच, उप सरपंच वार्डपंच का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में डेलीगेट रुपाराम विश्नोई तथा पंचायत के कर्मचारी गांव के लोगों ने जनप्रतिनिधियों का माला पहना स्वागत किया। इसके बाद ग्राम सेवक समुंदरसिंह ने सरपंच केसीदेवी विश्नोई को पदभार ग्रहण करवाया। इस अवसर पर उप सरपंच जुबेदा बानू, वार्डपंच प्यारीदेवी, शंकराराम मौजूद थे।
गुडाबालोतान | कवराड़ाग्राम पंचायत में मंगलवार को नव निर्वाचित सरपंच चंपालाल सेन ने नव नियुक्त उप सरपंच एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में कार्य ग्रहण किया। ग्राम सेवक सुमन मीना ने कार्य ग्रहण करवाया।
लेटामठ में भी हुआ स्वागत
जालोर| लेटामठ में रणछोड़ भारती महाराज ने मंगलवार को विभिन्न पंचायत समिति क्षेत्र के सरपंचों विजयी प्रत्याशियों का साफा पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने प्रतिनिधियों को पांच साल तक लगन और ईमानदारी से जनता की सेवा करने की बात कही। इस दौरान उप प्रधान सायला लाखाराम चौधरी, सरपंच नैनाराम चौधरी, नरसाणा सरपंच इंद्रकुमार, उपसरपंच पहाडू खां, प्रागाराम समेत कई जने मौजूद थे।
जालोर. लेटामठ में महंत रणछोड़भारती महाराज ने जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन किया।
रानीवाड़ा. दईपुरग्रामपंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते ग्रामीण।