पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को दी डीवर्मिंग की गोली

स्टूडेंट्स को दी डीवर्मिंग की गोली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयउच्च प्राथमिक विद्यालय शांतिनगर जालोर में कृमि मुक्ति (गोली) देने का कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी प्राशि मधुसूदन बागरानी, महिला बाल विकास अधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश, डॉ. रतनलाल मेघवाल, एसीएमओ डीसी पुंसल एवं एडीपीसी भंवरसिंह चारण के मुख्य आतिथ्य में किया गया। विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को कृमि मुक्ति गोली को चबाकर खाने के लिए दी गई, जिससे पेट में कृमि नहीं होंगे।

भीनमाल| राउप्राविरेबारियों की ढाणी में मंगलवार को डी-वर्मिंग एवं हाथ धुलाई दिवस मनाया गया, जिसमें कक्षा प्रथम से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को डी-वर्मिंग (कृमि नियंत्रण) की एलबेंडोजल की गोली दी गई। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाध्यापक रामचंद्र जीनगर, शाशि रुकमणसिंह चंपावत, किशोरसिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती संतोष सैन सहायिका पारुदेवी देवासी भी मौजूद थे।

सांचौर| निकटवर्तीसांकड़ ग्राम में आदर्श नेहरू युवा मंडल एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चाडार नाडी सांकड़ के तत्वाधान में डी-वर्मिंग कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी देने के साथ डी-वर्मिग दवा दी तथा हाथ साफ करने के तरीके बताए। प्रधानाध्यापक नेमीचंद गुर्जर ने स्वच्छता का महत्व बताया। इस अवसर पर वीराराम, भागीरथराम, नाथाराम, लाखाराम उपस्थित थे।

जालोर. विद्यालयमें स्टूडेंट्स को कृमि मुक्ति गोली देते अधिकारी। भास्कर