- Hindi News
- प्राचार्य की नियुक्ति पर एनएसयूआई ने खुशी जताई
प्राचार्य की नियुक्ति पर एनएसयूआई ने खुशी जताई
जीकेगोवाणी राजकीय कॉलेज में प्राचार्य की नियुक्ति पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष श्रवण ढाका ने बताया कि कॉलेज में प्राचार्य सहित अन्य व्याख्याताओं के रिक्त पदों को लेकर एनएसयूआई की ओर से सात दिन तक आंदोलन किया गया था। जिसके बाद सोमवार को कॉलेज में प्राचार्य अंसारुल हक की नियुक्ति की पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। इस अवसर पर कमलेश सियाक, सांवलाराम देवासी, अशोक ढाका, दिनेश मांजू, श्रवणसिंह राव, प्रवीण मेघवाल और मनोहर मांजू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।