चित्रकला प्रायोगिक परीक्षा 18 से
भीनमाल | माध्यमिकशिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की ओर से स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के लिए स्थानीय राउमावि में 18 19 फरवरी को चित्रकला प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन होगा। प्रधानाचार्य रावलाराम विश्नोई ने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी परीक्षा पूर्व प्रवेश पत्र लेकर विद्यालय में संपर्क करें।