पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
भीनमाल | सर्वशिक्षा अभियान के तहत पांच दिवसीय समावेशित शिक्षा संबंधित विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं के लिए सामान्य शिक्षकों का प्रशिक्षण मंगलवार को स्थानीय राउप्रावि सदर बाजार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में विशेष शिक्षक पीयूष दवे प्रवीण चौहान ने विद्यालय में अध्ययनरत सीडब्ल्यूएसएन बालक-बालिकाओं के बारे में बताया। उन्होंने विद्यालय स्तर पर इनके लिए बाधामुक्त वातावरण से भी अवगत करवाया। आरपी भागीरथ विश्नोई ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत सीडब्ल्यूएसएन के लिए सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कई शिक्षक मौजूद थे।