क्षतिग्रस्त दीवार से दुर्घटना का अंदेशा
भीनमाल | नगरपालिकाकार्यालय की क्षतिग्रस्त चारदीवारी के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। नगरपालिका के मुख्य मार्ग पर स्थित पत्थर की दीवार से लगते पेड़ का आकार बढ़ने की वजह से पिछले लंबे समय से दीवार क्षतिग्रस्त हालत में है। इस मार्ग पर चौबीस घंटे यातायात राहगीरों का आवागमन रहता है।