- Hindi News
- स्कूलों का निरीक्षण कर जांचा बच्चों का शैक्षणिक स्तर
स्कूलों का निरीक्षण कर जांचा बच्चों का शैक्षणिक स्तर
राजस्थानप्रारंभिक शिक्षा जयपुर के आदेशानुसार संबलन प्रथम चरण 2014 के तहत मंगलवार को राउमावि दासपां विकास अधिकारी दशरथसिंह राठौड़ ने आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राठौड़ ने मिड-डे-मील, पेयजल शिक्षा की गुणवत्ता सहित अन्य शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसी प्रकार बीईईओ मनोहरलाल गोदारा ने रामावि नांदिया, एबीईईओ गोपीचंद विश्नोई ने रामावि लाखणी, भरत कुमार शर्मा ने रामावि गोरखा की ढाणी और आरपी ने प्राथमिक विद्यालय रामदेव मंदिर नांदिया, प्रावि पुनियों की ढाणी रंगाला, राप्रावि निंबली नाड़ी थोबाऊ भेराणियों की ढाणी कूका का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रामावि रोपसी में एबीईईओ गजेंद्र कुमार ने आकस्मिक निरीक्षण कर एसएमसी सदस्यों विद्यालय स्टाफ से शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एबीईईओ ने स्वच्छता, गृहकार्य जांच एमडीएम पुस्तकालय सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की। इस अवसर पर संस्था प्रधान मनोज कुमार शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष पारसमल, हंसादेवी, वअ किशोरसिंह, जबरदान अमृतलाल भी मौजूद थे।
गुडाबालोतान | कस्बेके आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को शिक्षा संबलन कार्यक्रम के तहत आहोर उपखंड अधिकारी रामचंद्र गरवा ने चौथी से आठवीं तक की कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन कर शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें कक्षा पहली से आठवीं तक नामांकित 137 में से 60 छात्र-छात्राएं ही उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान शिक्षक अब्दुल रशीद अवकाश पर पाए गए। उपखंड अधिकारी गरवा ने बताया कि कक्षा चौथी, छठी, सातवीं आठवीं कक्षा के छात्रो के हिंदी, अंग्रेजी, गणित विषयों के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ सुमेरसिंह बालोत ने शिक्षा स्तर का भौतिक सत्यापन किया, जिसमें कुछ छात्र कमजोर तो कुछ ने पूछे गए प्रश्नों के सटीक जवाब दिए। जिस पर जांच अधिकारी गरवा ने विषयाध्यापकों को कालांश वार विषय आंवटित किए जाने के निर्देश दिए। शिक्षण प्रक्रिया में सुधार के लिए पर्यवेक्षण निरीक्षण को प्रभावी बनाने तथा लगातार अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रधान