पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंखिड़ा तू उड़न जाइजे पावागढ़ रे...

पंखिड़ा तू उड़न जाइजे पावागढ़ रे...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरसहित जिले भर में शाम ढलने के साथ ही गरबा नृत्यों की धुनें सुनाई देने लगी है। शहर में विभिन्न स्थानों पर रंग-बिरंगी पोशाकें धारण किए युवक-युवतियां गरबा गीतों की धुनों पर थिरकते नजर रहे हैं। ताल से ताल मिलाकर नृत्य करते युवक-युवतियां शहरवासियों का मन मोह रहे हैं। जालोर क्लब, आशापूर्णा, नई ब्रह्मपुरी, भीनमाल बाइपास, चामुंडा माता मंदिर, नया बस स्टैंड के पास सहित शहर में कई स्थानों पर गरबा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

तालसे मिला रहे हैं ताल

गरबागीतों की धुनों पर नर्तक ताल से ताल मिलाकर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दे रहे हैं। वहीं फिज़ां में एक साथ गूंजने वाली डांडियों की खनक भी लोगों को लुभा रही है। शाम ढलने के साथ ही सजे-धजे युवक-युवतियों का गरबा स्थल की ओर जाने का कार्यक्रम शुरू हो जाता है। मां दुर्गा की आराधना के साथ हो रहे गरबा नृत्यों का दौर देर रात तक जारी रहता है।

रानीवाड़ा|उपखंडमुख्यालय समेत आस पास के गांवों में नवरात्रि महोत्सव परवान चढ़ने लगा है। विभिन्न गरबा मंडलों में शनिवार देर रात तक युवक युवतियां राजस्थानी गुजराती परिधानों में सज धजकर गरबा नृत्य किया। नगर के गरबा चौक स्थित अंबे माता मंदिर में सुंधेश्वरी गरबा मंडल के तत्वावधान में डीसा की गायिका राधिका बेन द्वारा गरबों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी प्रकार चिमनगढ़ स्थित कोयल माता मंदिर में शिव शक्ति गरबा मंडल, धानोल के वडेसी माता मंदिर सिंगावास के इंद्राणी माता मंदिर समेत अन्य जगहों पर गरबों का आयोजन किया जा रहा है।

गुडाबालोतान| कस्बेमें स्थित ब्राह्मणी माता चौक में ब्राह्मणी नवयुवक मंडल, हिंगलाज चौक में खत्री समाज, मेघवालों का वास में बायोसा नवयुवक मंडल एवं बगीची वाली गली में अंबे नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि महोत्सव को लेकर प्रतिदिन गुजराती गरबों की धुनों पर युवक-युवतियों महिलाओं द्वारा देर रात तक डांडिया नृत्य किया जा रहा है। इसी तरह निकटवर्ती बिठूडा गांव के चामुंडा मंदिर प्रांगण में चामुंडा नवयुवक मंडल, दयालपुरा स्थित महालक्ष्मी मंदिर में महालक्ष्मी नवयुवक मंडल, गंगावा स्थित शक्तिपीठ बायोसा मंदिर, अगवरी स्थित गाटाणी मांजी मंदिर, उम्मेदपुर स्थित अंबे माता मंदिर हरियाली, वलदरा, रोड़ला, आलावा, भूति, कंवला, पावटा सेदरिया बालोतान एवं चांदराई गांव के अंबे माता मंदिर में चामुं