आबकारी पुलिस थाने का लोकार्पण
जसवंतपुरामार्ग पर नवनिर्मित आबकारी पुलिस थाने का सोमवार को विधायक पूराराम चौधरी की ओर से उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में आबकारी पुलिस उप अधीक्षक दुर्गपालसिंह राजपुरोहित सानिवि के अधिशाषी अभियंता राकेशचंद्र माथुर मौजूद थे। विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि आवश्यकतानुसार सरकार की ओर से संसाधनों में बढ़ोतरी की जा रही है। उसी के तहत भीनमाल, रानीवाड़ा और सांचौर उपखंड क्षेत्र में शराब सहित अन्य मादक पदार्थो की रोकथाम के लिए आबकारी पुलिस थाना बनाया गया है। रानीवाड़ा विधायक नाराणसिंह देवल ने शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए विभागीय अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने और सरकार की ओर से आवंटित लक्ष्यों पर खरा उतरने की बात कही। पुलिस उप अधीक्षक दुर्गपालसिंह राजपुरोहित ने पुलिस थाना के चारदीवारी निर्माण के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सानिवि के सहायक अभियंता तेजाराम विश्नोई ने किया। इस अवसर पर आबकारी थानाधिकारी जितेंद्रपालसिंह सोढा, भीनमाल थानाधिकारी अशोक आंजणा, रानीवाड़ा थानाधिकारी भवानीसिंह राठौड़, भाजपा नगर महामंत्री भरतसिंह आदि मौजूद थे।
भीनमाल. आबकारीपुलिस थाने के उद्घाटन पट्टिका का अनावरण करते अतिथि।