पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"शिव शक्ति का स्वरूप है\'

\"शिव शक्ति का स्वरूप है\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाली | संतकृपाराम महाराज ने कहा कि शिव शक्ति का स्वरूप है, जो भक्तों का कल्याण करता है। वे सोमवार को निकटवर्ती चामुंडेरी राणावतान गांव में प्रवचन दे रहे थे। संत ने कहा कि भक्ति से भटकाने के लिए विकल्प बहुत मिलेंगे, संकल्प एक ही काफी है। उन्होंने कहा कि दुनिया में भगवान ने आपको चुनकर भेजा है, जैसे चुनाव में हम व्यक्ति को चुनकर भेजते हैं और वह हमारी उम्मीदों पर खरा उतरता है तो दोबारा जीतने का अवसर मिलता है और उच्च पद प्राप्त करता है। वैसे ही भगवान ने हमें चुनकर भेजा है। हम भगवान की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे तो पुन: हमें मनुष्य बनने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर संत राजाराम महाराज, शीतलनाथ महाराज भीनमाल, बांके बिहारी, घनश्याम, नाथूराम ओकाजी कुमावत, लक्ष्मण, दिनेश, मनीश आदि मौजूद थे।