‘हर घर में योग की अलख जगाएं’
ब्रह्मगुप्तयोग एवं विज्ञान सेवा समिति विनायक नगर शाखा की ओर से रविवार को विधायक पूराराम चौधरी, नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह की मौजूदगी में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें शहर की चार शाखाओं से बड़ी संख्या में योगियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विधायक पूराराम चौधरी ने योग को लाभकारी बताते हुए इसे ऋषि मुनियों की देन बताया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नियमित योग के माध्यम से निरोगी बनने की बात कही।
कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह ने योग को इंसान के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि जीवन में इंसान चौबीस घंटे भाग-दौड़ करता है, लेकिन स्वयं के लिए एक मिनट का भी समय नहीं निकाल पाता। उन्होंने मानसिक शांति के लिए नियमित कम से कम एक घंटा योग करने की बात कही। नपा अध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने जीवन की सफलता के लिए योग को महत्त्वपूर्ण बताया। डॉ. शैतानसिंह भूतेल ने रामायण काल से योग के प्रचलन उसके लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पूर्व जिला प्रमुख नगराज पुरोहित ने कहा कि योग से याददाश्त में बढ़ोतरी सहनशीलता बढ़ती है। थानाधिकारी अशोक आंजणा ने कहा कि योग से काम की क्षमता में बढ़ोतरी, सहयोग सकारात्मक भावना का संचार होता है। डॉ. गिरधरसिंह सोढ़ा ने भी योग के लाभों से अवगत करवाया। विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डा. श्रवणकुमार मोदी ने प्रत्येक योग के अलग-अलग लाभों से अवगत करवाकर समाज राष्ट्र की खुशहाली के लिए हर घर में योग की अलख जगाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, भाजपा नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी, योग शिक्षक जोरावरसिंह राव, पारस घांची, चूनाराम चौधरी, सतीश यादव श्रवणसिंह राव, सुनील जैन, किशनाराम माली, प्रवक्ता गुमानसिंह राव, शंकरलाल माहेश्वरी एसआई सहीराम विश्नोई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिताआयोजित
इसदौरान हास्यासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विवेकानंद शाखा ने प्रथम नेहरू बालोद्यान की शाखा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका विधायक पूराराम चौधरी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉ. समरजीतसिंह ने निभाई। अंत में समिति के अध्यक्ष भारताराम माली ने आभार जताया।
राजनीतिकविरोधियों ने एक साथ किया योग
ब्रह्मगुप्तयोग एवं विज्ञान सेवा समिति की ओर से स्थानीय विनायक नगर शाखा में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के दौरान भाजपा विधायक पूराराम चौधरी उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. समरजीतसिंह ने पास में बैठकर योग किया। हालांकि दोनों ने उद्बोधन के दौरान एक-दूसरे पर अप्रत्यक्ष रूप से राजनीतिक व्यंग्य भी कसे।
भीनमाल. ब्रह्मगुप्तयोग विज्ञान सेवा समिति के स्नेह मिलन समारोह को संबोधित करते विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष।