पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • त्रिवेदी संस्था के संयोजक बने

त्रिवेदी संस्था के संयोजक बने

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | अखिलभारतीय श्रीमाली ब्राह्मण संस्था की बैठक स्थानीय बकस्थली माता मंदिर में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिरंजीलाल दवे की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें आगामी 3 अप्रेल को गोधाम नंदगांव (केसुआ) में गौ रक्षार्थ जगद्‌गुरु स्वरूपानंद सरस्वती की सानिध्यता में आयोजित अखिल भारतीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज विराट सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। मीडिया प्रभारी शास्त्री प्रवीण त्रिवेदी ने बताया कि कार्यकारिणी में संयोजक पद पर सुरेंद्र त्रिवेदी, सहसंयोजक पद पर दिनेश दवे नवीन, संगठन मंत्री प्रवीण एम दवे, सह संगठन मंत्री गजेंद्र दवे, कोष प्रमुख हितेश दवे प्रचार-प्रसार मंत्री पद पर भगवती प्रसाद दवे को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष चिंरजीलाल दवे ने बताया कि सम्मेलन में संपूर्ण विश्व से समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज को आमंत्रित किया जाएगा। सम्मेलन में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए ठोस निर्णय के साथ गौ माता की सेवा के प्रकल्प को लेकर विचार मंथन किया जाएगा। इस अवसर पर पारसमल दवे बड़ौदा, आनंदीलाल दवे जालोर, महेंद्र दवे, माधव दवे शिवगंज, किशोर दवे सांचौर, भागीरथ व्यास, बाबूलाल दवे सेवाडिय़ा पारसमल दवे सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...