पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान मोर्चा का सम्मेलन कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | भाजपाकिसान मोर्चा का लोकसभा स्तरीय सम्मेलन मंगलवार सुबह 11 बजे आपेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण रामसीन में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजयपालसिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष एवं बायतू विधायक कैलाश चौधरी जिलाध्यक्ष बजरंगसिंह राठौड़ की मौजूदगी में आयोजित होगा। किसान मोर्चा के प्रदेश प्रतिनिधि हुकमसिंह राव ने बताया कि सम्मेलन में किसानों के हितों को लेकर चर्चा की जाएगी। राव ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किसान मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष बजरंगसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर किसान नेता पुखराज चौधरी, चुन्नीलाल पुरोहित, भीमसिंह, हुकमसिंह दहिया, छोगसिंह खिंची, पदमाराम चौधरी, भैरूसिंह, गजाराम चौधरी, राव मानसिंह सेवड़ी, पर्बतसिंह सोलंकी, भरतसिंह वालाणी बाबूलाल विश्नोई सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...