पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

भाजयुमो की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीनमाल | भाजयुमोकी जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय कार्यालय में जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभी मंडलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान चारण ने मंडल स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों संगठन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चारण ने समस्त मंडल अध्यक्षों को शीघ्र बूथ इकाइयों को गठन करने की हिदायत दी। इस दौरान दो मिनिट का मौन रखकर शहीद भगतसिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह, भाजयुमो वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव, महामंत्री आंबाराम चौधरी, जिलामंत्री सोमताराम, भरत वैष्णव, रणछोड़ चौधरी, गोदाराम, लीलाराम देवासी, सुरेश चौधरी, तुलसाराम, नरपत राजपुरोहित, जोगसिंह, ओम माली, राजेश कुमार, विक्रमसिंह कमल चारण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...