गोभक्तों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
करीबदो दर्जन से अधिक गोशाला संचालकों गोभक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गोवंश के संरक्षण के लिए 16 सूत्रीय मांगों पर अमल करवाने की मांग की है।
क्षेमंकरी माता ट्रस्ट के अध्यक्ष सरदारसिंह ओपावत, नपा उपाध्यक्ष जयरूपाराम माली, कुंदनमल जैन, बाबूलाल माली हीरालाल सोनी के नेतृत्व में करीब दो दर्जन से अधिक गोभक्तों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी चूनाराम विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि विधानसभा लोकसभा चुनावों के दौरान देश प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए कई वादे किए थे, लेकिन राज्य सरकार को दो वर्ष केंद्र सरकार को एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बावजूद वादों पर अमल नहीं करने की वजह से गोभक्तों में निराशा छायी हुई है। ज्ञापन में गोपालन को प्रोत्साहन देने के लिए गोपालकों गोशालाओं के लिए गौमाता परिवार कार्ड बनाने प्रत्येक गांव में गोवंश के लिए गौ-सेवा सदन की स्थापना करवाने, गो आधारित उद्योग लगवाने, गोसंवर्धन शाला स्थापित करवाने, गौ आधारित उत्पादों को अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों पर क्रय करवाने, बैल आधारित किसानों को प्रोत्साहन राशि दिलवाने, जैविक खेती करने वाले किसानों को अनुदान दिलाने, गाय के घी दूध सहित अन्य उत्पादों का अधिक मूल्य पर क्रय एवं विपणन की व्यवस्था करवाने, गोचर, ओरण, नदी तालाब की भूमि की पैमाइश करवाकर अतिक्रमण से मुक्त करवाने, गौ-सेवा सदन गोशालाओं के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया का सरलीकरण करवाकर प्राथमिकता दिलवाने, सरकारी भूमि, गोचर, ओरण तथा वन विभाग की भूमि से प्राप्त आय का 50 प्रतिशत गौशालाओं को आवंटित करवाने, गौरक्षा कानून को मजबूत बनाकर अवैध परिवहन गौ हत्या करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करवाने, स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय की स्थापना करवाने, सांसद विधायक कोष से गोशालाओं के लिए राशि आवंटन करने की व्यवस्था करवाने के लिए, देशी गोवंश से कृत्रिम गर्भाधान का व्यवस्था लागू करवाने और बैलों के माध्यम से बिजली उत्पादन में बिजली संयंत्रों के निर्माण में तकनीकी सुधार करवाने की मांग की है।