पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने सूर्य सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ने सूर्य सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयतलबी रोड स्थित संत माधवदास महाराज की तपोस्थली सूर्य अर्चना आश्रम में रविवार को शाक द्वीपीय ब्राह्मण समाज की ओर से सूर्य सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। अभिजीत मुहूर्त में सूर्य मंदिर पर लाभार्थी परिवार की ओर से ध्वजा चढ़ाने की रस्म निभाई गई। ध्वजा चढ़ाते ही मंदिर प्रांगण सूर्य भगवान माधवदास महाराज के जयकारों से पूरा पांडाल गूंज उठा। इस दौरान हवन आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बढ़-चढ़कर यजमानों ने भाग लिया। दोपहर में महाप्रसादी, भामाशाह सम्मान समारोह लकी ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस अवसर पर चंपालाल शर्मा, मदनलाल शर्मा, ललित शर्मा, कमल शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, गणेश शर्मा, दिनेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, हनुमान प्रसाद शर्मा, सज्जन शर्मा, पीयूष, डा. जेएल शर्मा, नीरज शर्मा, लेखराज शर्मा, बबलू भाई, कन्हैयालाल प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

निशुल्कचिकित्सा शिविर 22 को : जानकारीके अनुसार आगामी 22 फरवरी को सूर्यमंदिर की 17वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। 6 मार्च को निशुल्क चिकित्सा शिविर 9 मार्च को संत माधवदास की पुण्यतिथि पर शोभायात्रा का आयोजन होगा।

आहोर| आहोरके मठ की सेरी मे स्थित शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण सेवग समाज न्याति नोहरा मे सूर्य सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्व पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण सेवग समाज के लोगों की ओर से सूर्य देव की सामूहिक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर सूर्य यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें किशोर शर्मा एवं राजू शर्मा ने सप|ीक यज्ञ में आहुतियां दी। यज्ञ के बाद महाआरती का भी आयोजन किया गया। समाज की महिलाओं द्वारा सूर्य स्तुति एवं महिला संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। दिन भर भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी चलता रहा। इस अवसर पर नथमल शर्मा, हरीश शर्मा, किशोर शर्मा, भरत शर्मा, दिनेश शर्मा, हंसमुख शर्मा, राजू शर्मा, लोकेश शर्मा आदि मौजूद थे।



जीतू शर्मा संतोष शर्मा सहित समस्त शाकद्वीपीय ब्राह्मण मग समाज आहोर के लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...