- Hindi News
- भीनमाल रोड बना डेंजर्स जोन डेढ़ साल में 9 की सांस थमी
भीनमाल रोड बना डेंजर्स जोन डेढ़ साल में 9 की सांस थमी
(जनवरी 2013 से 1 सितंबर 2014 तक)
मोहनजी के प्याऊ के पास विकट मोड़, जहां रहती है हादसे की आशंका
एक्सपर्ट व्यू
हाईवे पर विकट मोड़ पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए गति अवरोधक बनाने संबंधी कोई प्रावधान नहीं है, लेकिन शहरी क्षेत्र में एंट्री रोड्स के लिए पीडब्ल्यूडी का एक सर्कुलर भी है, जिसके तहत ग्रीन, रेड येलो कलर के गति अवरोधक 100 200 मीटर की दूरी पर बनाए जा सकते हैं, जिससे दोनों तरफ से आने वाले वाहन चालक रुक कर सामने से आने वाले वाहन की संतुष्टी कर सके और उनकी गति में भी कमी जाए। जिसके बाद ऐसे मोड़ पर हादसों में कमी संभव है। चालक भी वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पालन करें तो काफी दुर्घटनाएं कम हो सकती है। -राजेश पुरोहित, रिटायर्डइंजीनियर, राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम
भीनमाल रोड पर कहां होते है हादसे
नहीं है ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था
देखाजाए तो सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भीनमाल रोड पर ट्रैफिक कंट्रोल को लेकर भी आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि चिह्नित स्थानों पर यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से कुछ ऐसे पुख्ता प्रबंध किए जाने चाहिए, जिससे सड़क हादसों को रोका जा सके।
हादसे रोकने के लिए किया था हवन
भीनमालरोड पर आए दिन होने वाली दुर्घटना को लेकर कुछ संस्थाओं और शहरवासियों की ओर से कुछ साल पहले मोहनजी प्याऊ पर हवन भी कराया गया था। हवन के जरिए वाहनचालकों को यातायात नियमों से संबंधित संदेश देना इन संस्थाओं का मुख्य उद्देश्य था ताकि यहां होने वाले हादसों पर अंकुश लग सके, लेकिन इसके बावजूद यहां औसतन सप्ताह में एक बार दुर्घटना हो रही है।
> भीनमाल राेड से भागली सिंधलान तक
> भीनमाल बाइपास तिराहे से आगे धर्मकांटा
> औद्योगिक क्षेत्र तृतीय चरण
> भागली सिंधलान सरहद स्थित मोहनजी प्याऊ के पास
फैक्ट फाइल • वाहनचालकों द्वारा नियम तोड़ना भी एक प्रमुख कारण।
nडेंजरऔर सेंसिटिव जोन होने के बावजूद नहीं है यहां ट्रैफिक कंट्रोल की व्यवस्था।
भास्करन्यूज | जालोर
जिलेमें भीनमाल राेड से भागली सिंधलान तक का सड़क मार्ग इन दिनों बड़े एक्सीडेंटल जोन के रूप में उभरकर सामने रहा है। पिछले डेढ़ साल में सड़क दुर्घटनाओं में हुई माैत के आंकड़ों पर नजर डाले तो 17 में से 9 जनों की सांस इसी रोड पर थमी है।