- Hindi News
- सावीदर में केरोसिन उड़ेल युवती ने आत्महत्या की
सावीदर में केरोसिन उड़ेल युवती ने आत्महत्या की
भीनमाल. निकटवर्तीसावीदर में एक 19 वर्षीय युवती ने शरीर पर केरोसीन उड़ेलकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी आठ माह पूर्व ही हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सावीदर निवासी करताराम पुत्र प्रेमाराम रेबारी ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि उसकी पुत्री देसू ने सोमवार सवेरे करीब 9 बजे उसके रहवासी मकान में आने शरीर पर केरोसीन डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी आठ माह पूर्व पुलिस थाना जसवंतपुरा अंतर्गत सिणधरा निवासी वेनाराम पुत्र पीथाराम रेबारी के साथ हुई थी। घटना की सूचना पर उपखंड अधिकारी मंगलाराम पूनिया थानाधिकारी अंशोक आंजणा मय दल ने घटनास्थल पहुंचकर पीएम के बाद शव पीहर पक्ष को सुपुर्द किया।