- Hindi News
- 2003 से भवन क्षतिग्रस्त, विभाग कर रहा अनदेखी बारिशसे ढहे स्कूल के क्षतिग्रस्त कमरे, खुले में पढ़ रहे
2003 से भवन क्षतिग्रस्त, विभाग कर रहा अनदेखी बारिशसे ढहे स्कूल के क्षतिग्रस्त कमरे, खुले में पढ़ रहे हैं विद्यार्थी
राउप्राविसारियाणा में क्षतिग्रस्त भवन की वजह से छात्रों को खुले आसमान के नीचे धूप में पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। समस्या को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से पांच बार पत्र ग्राम पंचायत के प्रस्तावों के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। विद्यालय में 230 विद्यार्थी अध्ययनरत है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राउप्रावि सारियाणा में वर्ष 1980 में ग्राम पंचायत की ओर से विद्यालय भवन का निर्माण करवाया गया था। रख-रखाव के अभाव में वर्ष 2003 से सात कमरों में दरारें आने की वजह से चार कक्षाओं के छात्रों को खुले आसमान में अध्ययन करवाना पड़ रहा था। गत 10 सितंबर को हुई बारिश में चार कक्ष ध्वस्त हो गए, जिसके कारण स्थिति ज्यादा विकट हो गई है। उक्त समस्या को लेकर विद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी को कई बार लिखित में अवगत करवाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। जिसको लेकर छात्रों अभिभावकों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
शेष|पेज13
पांचबार प्रशासन को अवगत करवाया
ग्रामपंचायत सारियाणा की साधारण बैठक में 15 दिसंबर 2006 को जर्जर कमरों की जगह नए कमरे बनवाने के लिए सर्व सम्मति से प्रस्ताव लेकर कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी, बीईईओ तथा विकास अधिकारी भीनमाल को भेजा गया, मगर आज दिन तक कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद विद्यालय प्रशासन की ओर से 7 फरवरी 2013, 17 जुलाई 2013 11 नवंबर 2013 को जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया गया। 10 सितंबर 2014 विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में शिक्षण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए क्षतिग्रस्त कमरों के स्थान पर नए कमरों के लिए बजट आवंटन को लेकर प्रस्ताव लेकर कलेक्टर जिला शिक्षा अधिकारी जालोर को लिखा गया, मगर समाधान नहीं हुआ।
वर्षामें ध्वस्त हुए चार कमरे
प्रधानाध्यापकपुनमाराम विश्नोई ने बताया कि गत 10 सितंबर को तेज वर्षा की वजह से जर्जर चार कमरे खंडहर हो गए है, जबकि तीन कमरों में दरारों की वजह से विद्यार्थियों को उसमें जाने से रोका जा रहा है। ऐसे में मजबूरी में छात्रों को खुले में बिठाकर अध्ययन करवाना पड़ रहा है।
इधर, बीईईओ का बजट अलाप
^राउप्राविसारियाणा में भवन गिरने कमरों में दरारों की वजह से छात्रों को बाहर बैठना पड़ रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत