- Hindi News
- विहिप का स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय
विहिप का स्वर्ण जयंती वर्ष समारोहपूर्वक मनाने का निर्णय
भीनमाल. विश्वहिंदू परिषद की बैठक सरियादे माता मंदिर में प्रांत मंत्री भंवरलाल चौधरी, बजरंग दल के जिला संयोजक दिनेश भाटी, सह संयोजक नरेश माली विहिप के जिला सहमंत्री राव वचनसिंह की मौजूदगी में आयोजित हुई। जिला सहमंत्री राव वचनसिंह ने बताया कि बैठक में विहिप के स्वर्ण जयंती वर्ष को जिलेभर में समारोहपूर्वक मनाने को लेकर रणनीति तय की गई। इस दौरान भीनमाल में भादरड़ा मार्ग पर प्रशासन की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की कड़े शब्दों में निंदा की गई। साथ ही उक्त अतिक्रमण को हटाने के लिए धरना प्रदर्शन ज्ञापन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान विहिप के रामसीन नगर मंत्री पद पर रामलाल पुरोहित, बजरंग दल संयोजक ईश्वरसिंह राठौड़ सह संयोजक दौलतसिंह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।