पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम

हिंदी दिवस पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
\\\"वतन पर जो फिदा होगा वहां गुलशन हरा होगा\\\'

राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सर्वशिक्षा अधिकारी भंवरसिंह चारण ने विद्यार्थियों को मातृभाषा के गौरव मातृभाषा के साहित्य की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रेरणास्पद कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रभाषा के गौरव से परिचित करवाया। कार्यक्रम को व्याख्याता हरिसिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदु सक्सेना ने की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता अनुपम ने किया।

भीनमाल.आदर्शविद्या मंदिर उमावि में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र आचार्य ने कहा वर्तमान युग में विदेशी भाषा का प्रभाव बढ़ रहा है, हिंदी के महत्व को बढाने के लिए अधिकाधिक प्रचलन में लाने की बात कही। सह प्रधानाचार्य देवीसिंह चूंडावत ने हिंदी की महत्ता को बढाने के लिए देशभर के विद्यालयों सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रुप से लागू करने की बात कही। हनुमान प्रसाद दवे ने हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने की बात कही। इस अवसर पर किरण प्रकाश, दीवाकर मत्तड़, सेवाराम खत्री, मनोज मालवीय, पृथ्वीराज फुलवारिया, जितेंद्र, अमित व्यास, कपूराराम और मोहनलाल सहित कई जने मौजूद थे।

सांचौर.नगरके टॉपर्स अकेडमी स्कूल में हिन्दी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापिका इंदू चौधरी ने बताया कि सुलेख लेख प्रतियोगिता में अंग्रेजी माध्यम में राजीव सारण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर इकरा बानू रही। हिन्दी माध्यम में प्रथम अशोक कुमार, द्वितीय पालू विश्रोई तृतीय कमलेश कुमार रहे। इसी प्रकार कविता माध्यम में अंग्रेजी वर्ग में रिया प्रथम, खुशबू द्वितीय हितेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे, वही हिन्दी माध्यम में मनीषा प्रथम, द्वितीय स्थान पर धोली विश्नोई तृतीय स्थान पर कुमारी लता रही। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

गुडाबालोतान. कस्बेके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को हिंदी दिवस कार्यवाहक प्रधानाचार्य मांगीलाल सुथार के सानिध्य में मनाया गया। कार्यक्रम प्रभारी निंबसिंह देवल ने बताया कि हिन्दी दिवस पर स्वरचित कविता लेखन कविता पा