- Hindi News
- सम्मान समारोह में सिरोही की प्रतिभाओं को भी शामिल करने का लिया निर्णय
सम्मान समारोह में सिरोही की प्रतिभाओं को भी शामिल करने का लिया निर्णय
भीनमाल. जीनगरयुवा संघर्ष समिति की बैठक स्थानीय फाफरिया हनुमान मंदिर में प्रकाश बालोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करने के साथ इस बार सिरोही जिले की प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सुरेशचंद्र बारड़, श्रवण बालोत, खीमाराम, मुकेश बालोत, नटवरलाल, रमेश गोयल, प्रकाश, भागीरथ, पंकज, देवेंद्र और अरविंद सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।