- Hindi News
- 60 प्रतिभाओं को सम्मानित करने का लिया निर्णय
60 प्रतिभाओं को सम्मानित करने का लिया निर्णय
भीनमाल| श्रीमालीब्राह्मण जागरूक संस्थान की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश दवे की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। दवे ने बताया कि इसको लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। सम्मान समारोह में कुल 60 प्रतिभाओं को सम्मान किया जाएगा, जिसमें 10 प्रतिभाओं को सिल्वर मेडल 50 प्रतिभाओं को प्रमाण-पत्र पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश दवे, डा. घनश्याम व्यास, हनुमान प्रसाद दवे, केदार बोहरा और प्रवीण दवे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।