बैठक में नालों की सफाई करवाने पर चर्चा
भीनमाल| वन्यजीव पर्यावरण सेवा समिति की बैठक स्थानीय नेहरु बालोद्यान में ओमप्रकाश जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य बाजार खारी रोड पर सड़क किनारे खड़ी हाथ लारियों को हटवाने और गंदे नालों की सफाई करवाने को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर ओखाराम राजपुरोहित, प्रतापसिंह गोयल, रायचंद राणा, नरसीराम राजपुरोहित, दीपाराम माली, रणछोड़ाराम, वचनाराम पुरोहित, कानाराम, कृष्ण राजपुरोहित, रेखाराम मेघवाल और वचनाराम देवासी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद थे।