- Hindi News
- लोकल ट्रेनें 24 तक रहेंगी प्रभावित, लूणी तक ही चलेंगी
लोकल ट्रेनें 24 तक रहेंगी प्रभावित, लूणी तक ही चलेंगी
लूणी से जोधपुर के बीच डबल लाइन का काम प्रगति पर होने से बाधित रहेगी लोकल ट्रेनें
भास्कर न्यूज. जालोर
समदड़ी-भीलड़ी रेल खंड में चल रही जोधपुर-भीलड़ी-जोधपुर लोकल ट्रेनें आगामी 24 सितंबर तक प्रभावित रहेगी और यह ट्रेन लूणी से ही संचालित और वापसी में लूणी तक ही चलेगी। यह स्थिति लूणी के पास निर्माण कार्य के कारण बन रही है। जिसके कारण सवेरे सवेरे जोधपुर से चलने वाली जोधपुर-भीलड़ी ट्रेन (54821/22) और शाम को वापसी में यह ट्रेन लूणी तक ही संचालित रहेगी। इसी तरह शाम को जोधपुर से भीलड़ी (54831/32) और सवेरे भीलड़ी से वापसी के समय लूणी तक ही संचालित होगी। जबकि जोधपुर-गांधीधाम, बीकानेर-दादर, भगत की कोटी-अहमदाबाद, बाड़मेर-यशवंतपुर ट्रेनें अपने नियमित समय पर ही चलेगी।
यहरहेगा टाइम टेबल
जोधपुरसे भीलड़ी की तरफ सवेरे संचालित ट्रेन 54821 सवेरे लूणी से सवेरे 7.24 बजे रवाना होगी। जबकि वापसी में 54822 ट्रेन रात 10 बजे लूणी पहुंचेगी। इसी तरह शाम को संचालित ट्रेन शाम 6.14 बजे लूणी से रवाना होगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन दोपहर 12 बजे लूणी पहुंचेगी।
यात्रियोंको परेशानी : साधारणसवारी गाड़ी से जालोर समेत भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा और भीलड़ी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह ट्रेन सप्ताहभर के लिए प्रभावित रहेगी। जिसके कारण सवेरे जोधपुर से जालोर को आने वाले और जालोर समेत अन्य स्टेशनों से जोधपुर को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी यह ट्रेन केवल लूणी तक ही चल रही है। इसी तरह शाम को भी यह ट्रेन जोधपुर के स्थान पर लूणी से चल रही है, जिससे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे के स्थानीय कार्मिक ट्रेन आने से एक घंटे पूर्व लोकल ट्रेन के लूणी तक ही संचालित होने का एनाउंस करते हैं।
डबललाइन का चल रहा है काम : लूणी-भगतकी कोटी रेलवे स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिसको लेकर ब्लॉक लिया गया है। इसी कारण से यह ट्रेनें 24 सितंबर तक लूणी तक ही चलेगी।
पहलेभी हुई थी दिक्कत : समदड़ी-भीलड़ीरेल खंड में चार माह पूर्व भी रेलवे अंडर ब्रिज के कार्य के कारण यह ट्रेन लूणी तक ही संचालित हो रही थी।
शेष.पेज 15
इनका कहना है
^कार्यपूरा होने के बाद ट्रेनें फिर से जोधपुर तक संचालित होगी। यात्रियों को ह