तीन वरिष्ठ अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस
भीनमाल. जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने शनिवार को रामावि रोपसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान दैनिक डायरी संधारित नहीं करने पर तीन वरिष्ठ अध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिला शिक्षा अधिकारी जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शिक्षण व्यवस्थाओं को लेकर दैनिक डायरी संधारित नहीं करने पर वरिष्ठ अध्यापक जबरदान चारण, सुखराम विश्नोई किशोरसिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इस दौरान पोषाहार, पेयजल सफाई व्यवस्था सहित शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिए प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा को हिदायत दी गई।