- Hindi News
- जिलेभर की स्कूलों में शिक्षा शनिवार पर हुई प्रतियोगिताएं
जिलेभर की स्कूलों में शिक्षा शनिवार पर हुई प्रतियोगिताएं
पिजोपुरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा शनिवार का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष खेतसिंह के आतिथ्य में किया गया। शिक्षा शनिवार प्रभारी तौसीद अली ने बताया कि शनिवार कार्यक्रम के तहत श्रुतिलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुकेश, संतोष कंवर और जितेंद्र कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह पत्र वाचन प्रतियोगिता में सकाराम, गणपतलाल, दिनेश कुमार पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद बाल सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। शिक्षा शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ उपस्थिति का पुरस्कार डिंपल कंवर, शिल्पा और जितेंद्र को मिला। सर्वश्रेष्ठ गृहकार्य पुरस्कार, मुकेश, महिपाल और अनिता को मिला। इसी तरह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तीखी में ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा पंचायत समिति सायला रेवाशंकर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में शिक्षा शनिवार कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार बोस एसएमसी सदस्य नेनाराम राणा, कूपाराम राणा, कूपाराम मेघवाल समेत कई जने मौजूद रहे। बिशनगढ़ में राबाउप्रावि में भी शिक्षा शनिवार मनाया गया।
झाब.कस्बेके राजकीय बालिका विद्यालय में शिक्षा शनिवार शिक्षाविद् अखेसिंह चौहान के मुख्य अतिथ्य में मनाया गया। एसएमसी अध्यक्ष केसाराम की अध्यक्षता रघुनाथ भादू प्रधानाध्यापक की देखरेख में शिक्षा शनिवार मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में चालू सत्र में नियमित उपस्थिति में प्रथम स्थान प्राप्त छात्राओं, गृह कार्य कक्षा कार्य में प्रथम स्थान प्राप्त बालिकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य स्टाफ मौजूद रहा।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग
जालोर.सुदर्शनपब्लिक माध्यमिक विद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतिम दिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थाा प्रधान हुकमाराम गहलोत ने बताया कि कक्षा 6 से 8 तक आयोजित प्रतियोगिता में राजेंद्र कुमार प्रथम, देवीलाल द्वितीय भावेश कुमार ने तीसरा स्थान प्र्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में ममता कुमारी प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय अंकिता जग्रवाल उत्तम कुमार संयुक्त रूप से तृ