पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी के छात्र छात्रा वर्ग में भीनमाल ने जीता खिताब

कबड्डी के छात्र छात्रा वर्ग में भीनमाल ने जीता खिताब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
59 वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ समारोहपूर्वक समापन

भास्कर न्यूज. हरजी

कस्बे के जय कृष्णा उच्च प्राथमिक पब्लिक स्कूल के तत्वावधान एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शनिवार को 59 वीं जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष छात्र-छात्रा) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन हुआ। समापन समारोह के दौरान आहोर विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, मोहनलाल राठौड़, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष छगनसिंह राजपुरोहित, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नैनसिंह राजपुरोहित शंखवाली, समाजसेवी नरपतसिंह राजपुरोहित थांवला, रामसिंह एबीईईओ सवाराम चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। प्रतियोगिता सचिव प्रधानाध्यापक थानाराम परिहार ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हुए बताया कि जिला स्तरीय प्राथमिक विद्यालयी (11 वर्ष) कबड्डी, खो-खो, जिम्नास्टिक एवं एथेलिटिक्स छात्र छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में जालोर, आहोर, भीनमाल, सांचौर, रानीवाड़ा, जसवंतपुरा, चितलवाना, सायला ब्लॉक की 26 टीमो के 403 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। वही छात्र वर्ग में कबड्डी का खिताब भीनमाल ने जीता चितलवाना की टीम उपविजेता रही।

छात्रा वर्ग कबड्डी में भी भीनमाल की टीम विजेता रही आहोर उपविजेता रही। खो-खो छात्र वर्ग प्रतियोगिता में सांचौर विजेता एवं चितलवाना उपविजेता रही। तथा छात्रा वर्ग खो खो प्रतियोगिता में चितलवाना विजेता सांचौर उपविजेता रही। जिम्नास्टिक छात्र वर्ग में आहोर विजेता रानीवाड़ा उपविजेता रही। जिम्नास्टिक छात्रा वर्ग में रानीवाड़ा विजेता आहोर उपविजेता रही। एथेलिटिक्स 50 मीटर दौड़ में भीनमाल का ताराराम प्रथम सायला का विक्रम भील द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग 50 100 मीटर में सायला की अंजीकुमारी प्रथम रानीवाड़ा की रिंकल कुमारी ने दूसरा स्थान पाया। एथेलिटिक्स 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में आहोर के विनोदकुमार ने प्रथम तो भीनमाल के वचनाराम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सौ गुणा चार रिले दौड़ छात्र वर्ग में आहोर विजेता उपविजेता भीनमाल रही। छात्रा वर्ग में चितलवाना प्रथम भीनमाल द्वितीय रहा। लंबी कूद में जसवंतपुरा का सुरेश कुमार प्रथम तथा रानीवाड़ा का नरेश द्वितीय रहा। छात्रा वर्ग में सांचौर की कमला कुमारी प्रथम जालोर की अनीशा बानू द्वितीय रही। इस दौरान संपन्न हुई प्रतियोग